कार खरीदने के लिए तो लोन का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन कई लोगों के मन में ये प्रश्न रहता है कि क्या सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए भी लोन लिया जा सकता है? तो इसका जवाब है, हां। अगर आपका बजट कम है और आप कार खरीदना चाहते हैं, तो आप इसके लिए लोन ले सकते हैं। भारत में कई बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक,आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि और अन्य फाइनेंस कंपनियां ऐसे लोन मुहैया करवाती हैं। सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले आपको कार के बारे में पूरी तरह से जानकारी ले लेनी चाहिए। आपको इसके बारे में भी पता लगाना चाहिए कि जिस यूज्ड कार को आप खरीद रहे हैं वो लोन के लिए पात्र है या नहीं। कुछ कर्जदाता तीन साल से अधिक पुरानी कार के लिए लोन नहीं देते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए आप लोन कैसे ले सकते हैं...