फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार केयर टिप्स: कहीं लॉकडाउन में खड़े-खड़े खराब न हो जाए आपकी कार, ऐसे करें रखरखाव

Wed, 26 May 2021 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Ford EcoSport Titanium AT - फोटो : Ford
Car Care Tips in Lockdown: कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन लागू है और कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। बहुत जरूरी काम होने पर लोगों को घर से बाहर निकलना चाहिए। वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने) की वजह से भी कारें सड़कों पर निकलने से ज्यादा समय पार्किंग में ही बिता रही हैं। इस समस्या का समाधान करने और आपकी कार को लॉकडाउन के दौरान अच्छी हालत में रखने के लिए देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी कार का रखरखाव घर पर ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
Ford Endeavour - फोटो : Ford
कार को कोर शेड में पार्क करें या कार कवर का इस्तेमाल करें
जब कार लंबे समय तक खड़ी रहे, तो उसे सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए शेड के अंदर पार्क करें। शेड न होने पर एक अच्छी क्वालिटी के कवर खरीद सकते हैं। क्योंकि इससे कार में जंग नहीं लगेगी और धूप से इसका रंग फीका भी नहीं पड़ेगा। जब कार अंदर पार्क हो तो कवर का इस्तेमाल न करें, जिससे खासकर आर्द्र मौसम में नमी तेजी से उड़ जाए। 
विज्ञापन

3 of 9
car Tyre Pressure - फोटो : For Representation Only
टायर में एयर प्रेशर जांचते रहें
सड़क पर गाड़ी के आसानी से चलने के लिए कार के टायरों में हवा न तो ज्यादा होनी चाहिए और न कम। यदि कार लंबे समय तक खड़ी है, तो टायरों में एयर प्रेशर कम हो जाता है। इसलिए खासकर लॉकडाउन के दौरान टायर में हवा का दबाव नियमित तौर से जांचते रहना चाहिए। साथ ही लीक के लिए वॉल्व और वॉल्व कैप्स को देखते रहें। 

4 of 9
electronic parking brake - फोटो : For Refernce Only
हैंडब्रेक न लगाएं, कार को गियर में पार्क करें
जब वाहन को लंबे समय तक पार्क करना हो, तो समतल जगह तलाशें और उसमें हैंडब्रेक न लगाएं। क्योंकि ब्रेक लगाने से ब्रेक पैड और डिस्क/ड्रम के बीच जंग पैदा हो सकती है, जिससे वो जाम हो सकते हैं। इसकी बजाय कार को पहले गियर में छोड़ें और उसे सरकने से बचाने के लिए व्हील चोक का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 9
Car Fuel Tank - फोटो : For Refernce Only
फ्यूल टैंक भरवा लें
कार को लंबे समय तक खड़ा रखने पर एक बड़ी समस्या फ्यूल टैंक के अंदर होती है और उसमें जंग लगने लगती है। तेल कम होने पर फ्यूल पंप पर बुरा असर पड़ सकता है और यह जल्दी खराब हो सकता है। फ्यूल कम होने पर खाली टैंक में कंडेन्सेशन हो सकता है, जिससे उसमें जंग लग सकती है। इसलिए कार को अच्छी क्वालिटी के फ्यूल से ऊपर तक भरें और सुनिश्चित करें कि टैंक अच्छी तरह से सील हो। 
विज्ञापन

6 of 9
Car Battery Care - फोटो : For Representation Only
बैटरी को डिस्कनेक्ट करें
यदि कार लंबे समय तक इस्तेमाल न हो, तो बैटरी को निकालकर अलग रख लेना चाहिए। टर्मिनल्स और तारों के सिरों पर ग्रीस लगा देने से जंग नहीं लगती है। इसकी बजाय, वाहन को हर चौथे या पांचवें दिन स्टार्ट करें और इंजन को कुछ समय तक ऐसे ही छोड़ दें, ताकि बैटरी सामान्य रूप से काम करती रहे। 
विज्ञापन

7 of 9
Change Engine Oil in car - फोटो : For Representation Only
समय-समय पर इंजन ऑयल बदलते रहें
कार की सेहत खासतौर पर इसके इंजन ऑयल की क्वालिटी और इंटीग्रिटी पर निर्भर होती है। इंजन ऑयल कार के सभी चलने वाले हिस्सों को अच्छी तरह से लुब्रिकेटेड रखता है और धूल, मिट्टी एवं गंदगी को बाहर निकालकर टूट-फूट की संभावना को कम करता है। 

8 of 9
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford
इंटीरियर को साफ रखें
एक्सटीरियर की तरह ही कार के इंटीरियर को भी साफ रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, कार को हर चौथे या पांचवें दिन स्टार्ट करें और एसी और ब्लोअर को स्टार्ट करें। इससे केबिन में मौजूद धूल या अन्य कण दूर हो जाते हैं। कार में खाने की कोई चीज न छोड़ें और कार की खिड़की बंद करना न भूलें। 
विज्ञापन

9 of 9
Ford Ecosport S - फोटो : For Representation Only
फोर्डपास एप द्वारा ग्राहक अपने फोर्डपास लगे वाहन में वाहन का स्वास्थ्य और रिमोट फीचर्स, जैसे स्टार्ट/स्टॉप, लॉक/अनलॉक जांच सकते हैं। इसके साथ ही वे अपनी कार को लोकेट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें