अपने व्यवसाय को बड़ा करने के लिए बिजनसमैन कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें कर्मचारियों को मोटी तनख्वाह के साथ कई तरह के फायदे देना शामिल है। लेकिन अपनी कारोबारी योजनाओं को आक्रामक रूप से विस्तार करने के लिए, BharatPe (भारतपे) नाम के एक टेक स्टार्टअप ने टेक्नोलॉजी के धुरंधर 'टेकीज' को लुभाने के लिए एक असामान्य तरीके का एलान किया है। स्टार्टअप अपने यहां नौकरी करने के इच्छुक नए कर्मचारियों को ज्वॉइनिंग और रेफरल भत्तों की एक रेंज की पेशकश कर रही है।
BharatPe प्रीमियम बाइक की एक सीरीज की पेशकश कर रहा है जो इसकी "बाइक पैकेज" योजना का हिस्सा है। इसके अलावा, जिन्हें बाइक से प्यार नहीं और वे टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं तो उनके लिए "गैजेट पैकेज" योजना भी है। और नौकरी ज्वॉइन करने वाला कर्मचारी किसी भी पैकेज को चुन सकता है।
100 लोगों को नौकरी
भारतपे ने एक बयान में कहा, "कंपनी, जो मर्चेंट और कंज्यूमर लेंडिंग स्पेस में कई उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है, अपनी टेक्नोलॉजी टीम की संख्या को बढ़ाकर तीन गुना कर देगी और 100 और लोगों को काम पर रखेगी।"
विज्ञापन
2 of 6
BMW G310R
- फोटो : For Reference Only
ये बाइक मिल रही हैं
बाइक पैकेज ऑप्शन के तहत पेश किए गए मॉडल्स में पांच मोटरसाइकिलों की एक सीरीज शामिल है। इसमें BMW G310R (बीएमडब्ल्यू जी 310 आर), KTM Duke 390 (केटीएम ड्यूक 390), Jawa Perak (जावा पेराक), KTM RC 390 (केटीएम आरसी 390) और Royal Enfield Himalayan (रॉयल एनफील्ड हिमालयन) जैसी बाइक्स शामिल हैं। बात दें कि ये सभी बाइक्स प्रीमियम कैटेगरी की हैं जिनमें केटीएम आरसी 390 की कीमत सबसे ज्यादा 2.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। बीएमडब्ल्यू जी 310 आर की कीमत भी इसी के आस पास है और इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 6
Apple iPad
- फोटो : Amar Ujala
गैजेट पैकेज में मिलेगा ये
इसके साथ ही, जिन लोगों ने गैजेट पैकेज को चुना है वे भी निराश नहीं होंगे। गैजेट पैकेज के हिस्से में बोस हेडफोन, एपल आईपैड प्रो, हरमन कार्डन स्पीकर, WHF डेस्क और कुर्सी, सैमसंग गैलेक्सी वॉच, और फायरफॉक्स टाइफून 27.5 डी साइकिल शामिल हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : For Reference Only
T20 वर्ल्ड कप देखने का मौका
इतना ही नहीं, भारतपे 17 अक्तूबर से 14 नवंबर, 2021 तक ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के लिए दुबई में अपनी पूरी टेक टीम की मेजबानी करेगा। टेक टीम के सदस्यों को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के मैच देखने और अपनी पसंदीदा टीम के लिए चीयर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
मोटा मुनाफा
इसके अलावा, टीम के लिए सालाना तनख्वाह बढ़ोतरी (अप्रेजल) 8 महीने पहले कर दी गई है और टीम को 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी सीटीसी और इंक्रीमेंटल ईएसओपी के बीच 75 फीसदी वेतन बढ़ोतरी मिली है। बाइक पैकेज और गैजेट पैकेज कंपनी के लिए टेक टैलेंट को रेफर करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। और यह ऑफर पूरी टीम के साथ-साथ भारतपे के पूर्व छात्रों (एल्यूमिनी) के लिए भी खुला है।
'बेस्ट टैलेंट को बुलावा'
इस अनोखी पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतपे के सह-संस्थापक और सीईओ, अशनीर ग्रोवर ने कहा, “भारतपे एक टेक्नोलॉजी-फर्स्ट फिनटेक है। जैसा कि हम भारत में बैंकिंग की अगली पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं, हम बड़े पैमाने पर बाजार में अग्रणी उत्पादों के निर्माण पर हमारे साथ काम करने के लिए टेक्नोलॉजी की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आमंत्रित करना और उत्साहित करना चाहते हैं।"