Tata Nexon EV अप्रैल 2021 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। कंपनी ने पिछले महीने Nexon EV की 525 यूनिट की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पिछले महीने कुल 749 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिसमें टाटा नेक्सन ईवी की हिस्सेदारी काफी बड़ी है। इसके अलावा, Nexon EV ने अप्रैल 2021 में नेक्सन मॉडल की कुल बिक्री में 7.5 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
MG ZS EV 2021 Facelift
- फोटो : MG Motor
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरा नंबर पर MG ZS EV रही। पिछले महीने इस कार की 156 यूनिट्स की बिक्री हुई जो बहुत कम थी।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Tigor EV
- फोटो : For Representation Only
अप्रैल के महीने में इलेक्ट्रिक कार बिक्री की सूची में तीसरे नंबर पर Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) रही। टाटा टिगोर ईवी की 56 यूनिट्स की बिक्री हुई।
4 of 6
Hyundai Kona EV
- फोटो : Hyundai
जबकि इस सूची में चौथे स्थान पर Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) रही। अप्रैल के महीने में कंपनी कोना ईवी की सिर्फ 12 यूनिट्स को बेचने में कामयाब हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
इस साल की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने एलान किया था कि नेक्सन ईवी ने जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,000 यूनिट्स की बिक्री हासिल करने का मील का पत्थर पार कर लिया है। बता दें कि नेक्सन ईवी वित्त वर्ष 2020-21 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। कंपनी ने मार्च 2021 और Q4 वित्त वर्ष 21 में क्रमशः 705 यूनिट्स और 1,711 यूनिट्स की अपनी सबसे ज्यादा मासिक और त्रैमासिक ईवी बिक्री दर्ज की।
इसके अलावा, टाटा मोटर्स अपनी चुनिंदा कारों पर मई 2021 में खरीदने पर 65,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसके अलावा कंपनी Nexon EV की खरीद पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। टाटा अपनी नेक्सन कार के डीजल वेरिएंट पर भी बेनिफिट्स दे रही है।