देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) सेगमेंट में मजबूत पकड़ है। आपको जानकर हैरत होगी कि पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारें मारुति सुजुकी की हैं। यहां आपको बता रहे हैं टॉप 5 सबसे ज्यादा बिक्री वाली कारों में मारुति की कौन सी कार किस नंबर पर है।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। मारुति ने वित्त वर्ष 2020-21 में स्विफ्ट की 1.72 लाख यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में हैचबैक के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
3 of 7
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Baleno
मारुति बलेनो ने अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। मारुति अपनी इस कार की बिक्री अपने प्रीमिय ब्रांड नेक्सा के तहत करती है। हाल के दिनों में बलेनो को नए या अपडेटेड कारों के साथ मुकाबला करना पड़ा है, लेकिन फिर भी बाजार में इसकी पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है। वित्त वर्ष 2020-21 में मारुति बलेनो की 1.63 लाख यूनिट बेची गईं।
Maruti WagonR
मारुति वैगनआर इस सूची में तीसरे नंबर पर है। यह कार अभी भी देश में कार खरीदने वालों के एक बड़े वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करती है। वित्त वर्ष 2020-21 में मारुति वैगनआर की 1.60 लाख यूनिट बिकीं, जो बलेनो से कुछ ही यूनिट्स कम है।
विज्ञापन
5 of 7
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto
कभी मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार ऑल्टो इस सूची में चौथे स्थान पर रही। यह एक मामूली अंतर से वैगनआर से पिछड़ गई और एक स्थान नीचे फिसल गई। वित्त वर्ष 2020-21 में ऑल्टो की 1.59 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
6 of 7
Maruti Dzire Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
भारतीय यात्री वाहनों की बिक्री चार्ट में टॉप 5 में रही मारुति डिजायर ने पांचवा स्थान हासिल किया है। एक समय पर डिजायर ने इस सूची में टॉप स्थान भी हासिल किया था। हाल के वर्षों में इस कार में कोई बड़ा बदलाव या अपडेट नहीं किया गया है, बावजूद इसके यह पांचवें स्थान पर है, इससे इसकी उपलब्धि और भी सराहनीय हो जाती है।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
टॉप 5 कुल पीवी बिक्री का 30 फीसदी
ऐसे समय में जब एसयूवी कारें भारतीय सड़कों पर छाई हुई है, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टॉप 5 पर मारुति की कारें हैं। इससे यह पता चलता है कि छोटी कारों को अभी भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। बता दें कि इन पांच कारों की बिक्री वित्त वर्ष 2020-21 में देश में सभी यात्री वाहनों की बिक्री का लगभग 30 फीसदी हिस्सा था।