फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 कार: मारुति ने की शानदार वापसी, जून में टॉप सेलिंग कारों में जमाया कब्जा, देखें पूरी सूची

Fri, 02 Jul 2021 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
जून में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों में मारुति सुजुकी ने एक महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर लीडर के रूप में वापसी की है। कुल मिलाकर, मारुति ने पिछले महीने 147,388 यूनिट्स की बिक्री की। कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण मारुति मई में सिर्फ 57,228 यूनिट्स बेच सकी, जो उसके मासिक औसत से बहुत कम है। 

कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग हर पहलू को प्रभावित किया है। ऐसे में इसका असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर भी दिखा। पिछले कई महीनों से रफ्तार भर रही देश की ऑटो इंडस्ट्री पर मई में ब्रेक लग गया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण देश के 90 फीसदी हिस्से में लगे लॉकडाउन से मई महीने में मासिक आधार पर बिक्री में कमी दर्ज की गई। बावजूद इसके वाहन उद्योग वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। 

खास बात यह है कि जून में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति की आठ कारें शामिल हैं। Hyundai अपनी Creta एसयूवी और Grand i10 Nios प्रीमियम हैचबैक के साथ टॉप 10 में अपनी जगह बनाने वाली एकमात्र अन्य कार निर्माता थी। बता दें कि ह्यूंदै पिछले महीने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ भारत में कार निर्माताओं की सूची में सबसे ऊपर आ गई थी। यहां हम आपको बता रहे हैं जून के महीने में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की पूरी डिटेल्स। 
विज्ञापन

2 of 11
Maruti WagonR - फोटो : For Representation Only
Maruti WagonR
ऐसा लगता है कि न्यू जेनरेशन Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) भारत में ग्राहकों के साथ पकड़ बना रही है क्योंकि जून में यह टॉलबॉय हैचबैक कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में सबसे ऊपर है। मारुति ने पिछले महीने वैगनआर की 19,447 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल जून की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Swift
मारुति सुजुकी के लाइनअप में प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) भारतीय कार निर्माता के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली कारों में शामिल है। जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में स्विफ्ट दूसरे नंबर पर रही, जिसकी 17,272 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में मारुति ने इस साल जून में स्विफ्ट की बिक्री में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

4 of 11
Maruti Baleno - फोटो : For Representation Only
Maruti Baleno
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Baleno (मारुति बलेनो) पिछले महीने बेची गई 14,701 यूनिट्स के साथ सूची में टॉप 3 पर पहुंच गई है। बलेनो पिछले कुछ समय से देश में टॉप तीन बिकने वाली कारों में नियमित तौर पर शामिल रही है। हालांकि इससे पहले यह मई में इस सूची में फिसल कर सातवें नंबर पर आ गई थी। मारुति ने मई में बलेनो की 4,803 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल जून में मारुति ने बलेनो की 4,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Vitara Brezza - फोटो : For Representation Only
Maruti Vitara Brezza
मारुति सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) जून में एक बार फिर से सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में छा गई है। मई में ह्यूंदै वेन्यू से पिछड़ जाने के बाद जून में मारुति ब्रेजा की बिक्री बढ़कर 12,833 यूनिट्स हो गई। न्यू जेनरेशन Vitara Brezza को पिछले साल फरवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में एकमात्र सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) पांचवें नंबर पर है। मारुति ने पिछले महीने डिजायर की 12,639 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी बिक्री 5,834 यूनिट्स रही थी। तीसरी पीढ़ी की डिजायर को चार साल पहले लॉन्च किया गया था और तब से इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto
यह आश्चर्य की बात हो सकती है कि भारत की सबसे पुरानी हैचबैक में से एक टॉप 10 कारों की सूची में वापस लौट आई है। Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) जून में भारतीय ग्राहकों के एक बड़े हिस्से की पसंद बनी हुई है। मारुति ने पिछले महीने ऑल्टो की 12,513 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 7,298 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 

8 of 11
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
देश में Hyundai (ह्यूंदै) की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) का मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में दबदबा कायम रहा। यह भारत में हर महीने बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में एक नियमित तौर पर शामिल रहती है। जून में ह्यूंदै ने क्रेटा की 9,941 यूनिट बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में वह 7,207 यूनिट्स बेच पाई थी। 

9 of 11
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Representation Only
Maruti Ertiga
मारुति सुजुकी के लाइनअप से 7-सीटर MPV (एमपीवी) Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) ने जून में अपने सेगमेंट में लीडर के रूप में वापसी की है। मारुति ने पिछले महीने Ertiga MPV की 9,920 यूनिट्स बेचीं, जो कि Renault Triber, Mahindra Marazzo जैसी उसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बहुत ज्यादा है। पिछले साल जून में मारुति इस तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर एमपीवी की सिर्फ 3,306 यूनिट ही बेच पाई थी। 

10 of 11
Maruti Eeco - फोटो : For Representation Only
Maruti Eeco
Maruti Eeco (मारुति ईको) भारत में हर महीने बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में नियमित रूप से शामिल रहने वाली एकमात्र मिनीवैन है। पिछले महीने 9,218 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति ईको इस बार नौवें नंबर पर रही। पिछले साल जून में मारुति ईको की सिर्फ 3,803 यूनिट ही बेच पाई थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में बिक्री में उछाल आया जब मार्च और अप्रैल में यह 11,000 यूनिट्स हो गई। 
विज्ञापन

11 of 11
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai की प्रीमियम हैचबैक Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 निओस) पिछले महीने भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में 10वें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही है। ह्यूंदै ने जून में ग्रैंड आई10 निओस की 8,787 यूनिट्स बेचीं। जबकि 2020 में इसी अवधि के दौरान 3,593 यूनिट्स की बिक्री की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें