फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cadillac One का भारत में ट्रंप और ओबामा का क्या है कनेक्शन!

Mon, 24 Feb 2020 09:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Donald Trump Cadillac One - फोटो : Amar Ujala
Donald Trump India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपनी भारत की यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर सकती है। आज हम आपको उस एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जब सालों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की गाड़ी में बैठना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 8
Donald Trump Cadillac One car driver - फोटो : Social Media

Cadillac One में चलता है दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स 

बराक ओबामा वाली बात पर चलें इससे पहले कुछ बातों को समझना बहुत जरूरी है। अमेरिका का राष्ट्रपति दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता है। ऐसे में राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए Cadillac One कार को बनाया गया है। यह कार देखने में जितनी आलीशान है उतनी ही खतरनाक भी।

अपने दुश्मनों के लिए यह कार चलती-फिरती मौत है। केवल अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए तैयार इस कार की दुनिया के किसी भी बाजार में बिक्री नहीं होती है। ऐसे में कोई चाह कर भी इसे नहीं खरीद सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
President Donald Trump Lead Car - फोटो : Social Media

कितनी महंगी है Cadillac One?

अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा और पसंद को देखते हुए Cadillac One में सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत करीब 11.5 करोड़ रुपये है।

4 of 8
donald trump car - फोटो : Amar Ujala

किसी टैंक से कम नहीं है Cadillac One

अमेरिकी राष्ट्रपति जिस Cadillac One में चलता है, उसकी पूरी जांच यूएस सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) करती है। यह एजेंसी ही तय करती है कि इस कार में कौन से फीचर होंगे। इस कार की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूती किसी टैंक जैसी ही होती है।
विज्ञापन

5 of 8
President Donald Trump Lead Car - फोटो : Social Media

अमेरिका के बाहर केवल Cadillac One में सवारी

Cadillac One एक कस्टमाइज्ड कार है जिसे जनरल मोटर्स (General Motors) की तरफ से बनाया जाता है। अमेरिका का राष्ट्रपति जब अमेरिका से बाहर जाता है तो वह Cadillac One में सवारी करता है।
विज्ञापन

6 of 8
Barak obama Narendra Modi - फोटो : PTI

भारत आए ओबामा को नहीं मिली परमिशन

कुछ सालों पहले जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे, तब उन्हें Cadillac One के अलावा किसी दूसरी कार में बैठने की परमिशन नहीं मिली थी। बराक ओबामा की सुरक्षा देख रही एजेंसी की तरफ से दूसरी कार पर बैठने के प्रस्ताव को मना कर दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 8
d

इसलिए ओबामा की कार में बैठे थे प्रधानमंत्री मोदी

सुरक्षा कारणों के चलते बराक ओबामा को केवल Cadillac One में ही बैठने को कहा गया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओबामा की कार में आकर कुछ देर के लिए बैठे थे।
विज्ञापन

8 of 8
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर आने वाले हैं - फोटो : Amar Ujala Graphics

बैठे अलग-अलग गाड़ी में

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच काफी गहरी दोस्ती है। इसका जिक्र दोनों ही नेताओं ने अलग-अलग समय पर किया है। अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अलग गाड़ियों में यात्रा की। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट जरूर पहुंचे। लेकिन 22 किमी लंबे रोड शो के दौरान दोनों एक गाड़ी की बजाय अपनी अलग-अलग आधिकारिक गाड़ियों में बैठे। जहां प्रधानमंत्री अपनी रेंज रोवर एसयूवी में बैठे, तो ट्रंप अपनी द बीस्ट में बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें