फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलिंग्टन टेस्ट: शर्मनाक हार के बाद विराट ने टॉस को ठहराया जिम्मेदार, बताया कहां और कैसे हारे

Mon, 24 Feb 2020 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निराश विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरे पर शर्मनाक प्रदर्शन का दौर जारी है। वनडे सीरीज में करारी हार के बाद टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में दस विकेटों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने मात्र साढ़े तीन दिन में ही मेजबान के सामने घुटने टेक दिए।

टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक टीम इंडिया दोनों पारियों में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। कुछ दिन पहले कोच रवि शास्त्री जिस टॉस को हार-जीत के गणित से दूर रखने की बात कर रहे थे, विराट कोहली ने वेलिंग्टन टेस्ट में हार के बाद उसी को जिम्मेदार ठहराते दिखे।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने मैच की समाप्ति के बाद कहा, 'पहले दिन टॉस ही था जो महत्वपूर्ण साबित हुआ, लेकिन साथ ही जिस मजबूत बल्लेबाजी इकाई के लिए हम पहचाने जाते हैं, यहां हम वैसे नहीं दिखे'। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम पहली पारी में उनके गेंदबाजों पर पर्याप्त दबाव बना पाए।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा कि अगर हम पहली पारी में 220-230 का लक्ष्य बनाते तो बेहतर रहता, साथ ही दूसरी पारी का अंतर भी कम होता है। कप्तान ने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन विकेट बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई। न्यूजीलैंड के आखिरी तीन बल्लेबाजों ने 120 रन जोड़े और इसी ने हमें मैच से बाहर कर दिया।

4 of 5
pujara vihari
विराट ने बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी से खेलने के लिए कहा जिससे गेंदबाज ज्यादा आक्रामक हो सकें, उन्होंने कहा कि हमें अपने पुराने प्लान पर ही टिके रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ
दोनों पारियों में फेल होने वाले पृथ्वी शॉ का बचाव करते हुए विराट ने कहा कि वो विदेश में अपना पहला मैच खेल रहा था, उसपर इतना दबाव डालना ठीक नहीं है, आक्रामक खेलना उसका स्वभाव है, बस उसे रन बनाने के बारे में सोचना होगा। वहीं विराट ने मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे की तारीफ की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें