फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Platina 110 H Gear BS6 भारत में हुई लॉन्च, इस कम्यूटर बाइक की कीमत बढ़ी, जानें डीटेल्स

Fri, 24 Apr 2020 01:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी बाइक Platina 110 H-Gear को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने कम्यूटर मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को अब सिर्फ एक वेरिएंट के साथ उतारा है। Bajaj Platina 110 H-Gear BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 59,802 रुपये है। कंपनी ने ड्रम ब्रेक वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। अब यह बाइक सिर्फ डिस्क ब्रेक में ही उपलब्ध है। डिस्क ब्रेक वाली BS4 मॉडल की कीमत 56,371 रुपये थी। यानी बाइक की कीमत में 3,431 रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : Amar Ujala
इंजन
नई Bajaj Platina 110 H-Gear BS6 में 115.45 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000rpm पर 8.44bhp का पावर और 5,000rpm पर 9.81Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने BS4 इंजन की तुलना में BS6 इंजन का पावर आउटपुट में मामूली कमी आई है। BS4 इंजन में 8.5bhp का पावर और 9.81Nm का टॉर्क मिलता था। हालांकि यह इंजन अभी भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj platina 110
फीचर्स
नई Bajaj Platina 110 H-Gear BS6 में इंजन अपग्रेडेशन के अलावा कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक में पुराने BS4 मॉडल वाले ही फीचर्स और डिजाइन देखने को मिलेंगे। कंपनी के इस लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल में हैलोजन हेडलाइट, क्विल्ट सीट, गियर शिफ्ट गाइड के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा बाइक के लुक को नयापन देने के लिए हेडलाइट, फ्लाय-स्क्रीन और टर्न इंडिकेटर्स के डिजाइन को थोड़ा अपग्रेड किया गया है। BS6 मॉडल, पुराने BS4 मॉ़डल की तरह दो रंगों के विकल्पों में उपलब्ध है। 

4 of 5
Bajaj platina 110
सस्पेंशन 
नई Bajaj Platina 110 H-Gear BS6 के सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में पर नाइट्रॉक्स-चार्ज ट्विन-स्प्रिंग्स शामिल हैं। ब्रेकिंग पावर के लिए फ्रंट में 240mm डिस्क और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। जबकि सुरक्षा के लिए बाइक में सीबीएस तकनीक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bajaj Pulsar 125 BS6 - फोटो : Bajaj
इससे पहले Bajaj Auto ने Pulsar रेंज की अपनी लोकप्रिय 125 cc की बाइक को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया है। यह पल्सर रेंज की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है। नई Bajaj Pulsar 125 BS6 में 124.4 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन में अब फ्यूल इंजेक्शन मिलेगा जो 12 PS का पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। 

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 69,997 रुपये तय की है। पुराने BS4 मॉडल की तुलना में यह 7,500 रुपये महंगी हो गई है। पल्सर 125 बीएस6 को ड्रम और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। जहां बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत 69,997 रुपये रखी गई है, वहीं डिस्क वेरिएंट की कीमत 74,118 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें