फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Dominar 400 हुई 10,000 रुपये महंगी, जानें नई कीमत

Wed, 18 Sep 2019 01:08 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bajaj Dominar 400
बजाज ऑटो ने अपनी सबसे प्रीमियम बाइक Dominar 400की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दाम बढ़ाने के पीछे कोई खास वजह पता नहीं चली है। दिल्ली में मौजूद बजाज ऑटो डीलरशिप ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बजाज बाइक्स की कीमतों में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं पिछले दो महीने से बाइक की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

Dominar 400 की नई कीमत

2 of 4
Bajaj Dominar 400
कीमत बढ़ने के बाद अब Dominar 400 की एक्स शो रूम कीमत 1.90 लाख रुपये हो गई है। वैसे यह दूसरी बार है जब बजाज ने इसी साल  Dominar 400  की कीमत में इजाफा किया है।  जीहां इस साल अप्रैल में भी कंपनी ने बाइक की कीमत में 6000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।  बजाज ने डोमिनार 400 को पहली बार 1.74 लाख रुपये में लॉन्च किया था। यानी देखा जाए तो लॉन्च से लेकर अब तक कंपनी इस बाइक में 16,000 रुपये का इजाफा कर चुकी है।
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

3 of 4
बजाज डोमिनार 400 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Dominar 400 में दमदार 373.3cc का इंजन इंजन लगा है जो 39.9hp पावर और 35Nm टॉर्क देता है। कंपनी ने इसकी पावर डिलीवर के इसमें अब DOHC सेटअप का इस्तेमाल किया है, जबकि पुराने मॉडल में SOHC सेटअप का इस्तेमाल किया गया था। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है और यह स्लिपर क्लच से लैस है। बाइक का इंजन भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतर परफॉरमेंस देता है।
विज्ञापन

बिक्री में लगातार गिरावट

4 of 4
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj
एक तरफ जहां बाइक की कीमत में लगातार इजाफा किया जा रहा हैं वही इसकी बिक्री में भी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां हम आपको Dominar 400  की जुलाई और अगस्त महीने की बिक्री के आंकड़े बता रहे हैं।  
 
जुलाई 2019:  1363 यूनिट्स बिकी
जुलाई 2018:  1381 यूनिट्स बिकी
नतीजा: बिक्री में 1.30 फीसदी की गिरावट
 
अगस्त 2019 : 927 यूनिट्स बिकी
अगस्त 2018: 1122 यूनिट्स बिकी
नतीजा: बिक्री में17.38 फीसदी की गिरावट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें