Ather Energy (एथर एनर्जी) देश में ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाओं के बारे में आश्वस्त है और इसलिए यह उत्पादन बढ़ाने, नए उत्पादों को पेश करने और देश भर में बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने की प्रक्रिया में है। एथर एनर्जी आने वाले वर्षों में अपने प्रोडक्शन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है।
एथर एनर्जी के सह-संस्थापक और सीईओ तरुण मेहता ने पीटीआई को बताया कि कंपनी के लिए अगले चार से पांच साल महत्वपूर्ण हैं। कंपनी ने अपने प्लांट का विस्तार करने के लिए पहले ही 130 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जताई है और अगले 4-5 वर्षों में, इस प्लांट में कुल लगभग 650 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। मेहता ने कहा कि कंपनी को बाइक सेगमेंट में आने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा, "तो, अगले दो वर्षों तक, स्कूटर पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, बाइक का नंबर उसके बाद आएगा।"
विज्ञापन
13 शहरों में रिटेल आउटलेट
2 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather
हीरोमोटो कॉर्प और फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल द्वारा समर्थित बंगलूरू स्थित एथर एनर्जी, कर्नाटक में स्थित अपने होसुर प्लांट में अगले वित्त वर्ष के आखिर तक अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर पांच लाख यूनिट प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है। इस समय प्लाटं में प्रति वर्ष 1.1 लाख यूनिट्स का उत्पादन होता है।
एथर एनर्जी का इस समय देश भर में 142 फास्ट चार्जिंग पॉइंट हैं। कंपनी मौजूदा वित्तीय वर्ष के आखिर तक लगभग 500 फास्ट चार्जिंग पॉइंट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। बिक्री की बात करें तो उन्होंने कहा कि एथर चालू वित्त वर्ष के आखिर तक 50 शहरों में मौजूद रहना चाहता है और वित्त वर्ष 2023 के आखिर तक लगभग 100 शहरों में अपने परिचालन का विस्तार करेगा। एथर अभी 13 शहरों में रिटेल आउटलेट हैं। हाल ही में कंपनी ने दिल्ली के लाजपत नगर में एक रिटेल आउटलेट खोला है।
विज्ञापन
कितनी हुई सस्ती
3 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather
जल्द लाएगा नया वेरिएंट
ब्रांड वर्तमान में अपनी उत्पादन सुविधा में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर - Ather 450X और Ather 450 Plus - का उत्पादन करता है। EV कंपनी के आने वाले स्कूटरों में अगले साल एथर 450 उत्पाद लाइन के अधिक वेरिएंट शामिल होंगे। यह अगले दो वर्षों में स्कूटर सेगमेंट में एक नया मॉडल लाने की भी योजना है।
4 of 5
Ather 450X Electric Scooter
- फोटो : Ather
पावर और स्पीड
बता दें कि Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 8.15 bhp का पावर और 26 Nm का टार्क जेनरेट करती है। यह 3.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे और 6.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 116 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कितनी है कीमत
गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति और FAME-II सब्सिडी में बढ़ोतरी के बाद, Ather 450 और Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर अहमदाबाद में काफी सस्ते हो गए हैं। जिससे दोनों मॉडल गुजरात में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गए हैं। अहमदाबाद में Ather 450X की कीमत 1,26,926 रुपये (20,000 रुपये की सब्सिडी सहित) है। वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत करीब 5,500 रुपये ज्यादा 1,32,426 रुपये है।
एथर एनर्जी उन पहली ई-टू-व्हीलर कंपनियों में से एक है, जिसने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में कटौती की घोषणा करके अपने ग्राहकों को प्रोत्साहन दिया है। तरुण मेहता ने कहा, "FAME नीति में संशोधन, सब्सिडी में 50 फीसदी प्रति KWh की वृद्धि एक अभूतपूर्व कदम है। महामारी के बावजूद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है और इस एक्सट्रा सब्सिडी के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री 2025 तक 6 मिलियन+ (60 लाख) यूनिट्स हो जाएगी।"