फेरारी स्पोर्ट्स कार की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। इटली की बेहतरीन स्पोर्ट्स कार बनाने वाली फेरारी कंपनी, 2020 में फेरारी रोमा सुपरकार लॉन्च करने जा रही है। आइए जानें फीचर्स...
विज्ञापन
2 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
फेरारी रोमा में 4.0 लीटर का टर्बो V8 इंजन है, जो 620 बीएचपी पावर और 760 एनएम पीक टॉर्क देता है। इसका इंजन इंजन 8-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
3 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
कंपनी ने इस सुपरकार के 70 फीसदी पुर्जे बिल्कुल नए तरीके से बनाए हैं। साथ ही इसकी बॉडी और चेसिस को फिर से डिजाइन किया गया है।
4 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
फेरारी रोमा की टॉप स्पीड 320 किमी/घंटा है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में कार सिर्फ 3.4 सेकंड का समय लगाती है। यह कार ग्लोबल लेवल पर 2020 में लॉन्च की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
फेरारी रोमा के केबिन में दो सेपरेट सीट्स हैं जो ड्राइवर और पैसेंजर के लिए हैं। पीछे के हिस्से में भी दो छोटी सीट्स दी गई हैं। यह जगह लगेज रखने या बच्चों के बैठने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
6 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
फेरारी रोमा में लाइट्स का भी ध्यान रखा गया है, इसके लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस कार को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से बनाया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
Ferrari Roma
- फोटो : social media
फेरारी रोमा के केबिन में 8.4 इंच टचस्क्रीन दिया गया है। वहीं पैसेंजर के लिए भी छोटा सा इंफोटेन्मेंट डिस्प्ले दिया गया है।
बता दें कि अभी फेरारी की रोमा कार की कीमत से पर्दा नहीं उठा है। हालांकि, जानकारों की मानें तो इसकी कीमत पहले की कारों की तुलना में कुछ ज्यादा हो सकती है।