फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: इस वजह से शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने नहीं पहुंचीं नुसरत जहां

Mon, 18 Nov 2019 01:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंची क्योंकि वह श्वास संबंधी समस्या से ग्रसित हैं। जिसकी वजह से रविवार को उन्हें कोलकता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 


विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री के प्रवक्ता अभिषेक मजूमदार ने कहा कि नुसरत को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अभिनेत्री के परिवार ने उन खबरों को खारिज किया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह दवाइयों के ओवरडोज के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव  नतीजों के बाद टीएमसी सांसद ने कोलकाता स्थित व्यवसायी निखिल जैन के साथ तुर्की के शहर बोडरम में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 19 जून को शादी कर ली थी।

 

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को नुसरत अपने पति निखिल जैन के जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों के साथ हिस्सा लेते हुए दिखी थीं। उनके परिवार का दावा है कि नुसरत को अस्थमा की समस्या है और वह सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। पहले भी इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty (फाइल फोटो) - फोटो : twitter
नुसरत की टीम ने उनकी तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें उनका कहना है, 'प्रिय दोस्तों, नुसरत को सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले भी उन्हें अस्थमा की समस्या हो चुकी है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं और मीडिया से विनम्र सहयोग की अपेक्षा करते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें