फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से बना जुगाड़, ये बाइक है कमाल, एक लीटर पेट्रोल में चलती है 80 किलोमीटर

Mon, 14 Sep 2020 05:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gaurav from Chandigarh made Jugaad Motorcycle - फोटो : ANI
भारतीय सड़कों में आसानी से ऐसी गाड़ियों को देखा जा सकता है जिसमें कई गाड़ियों से लिए गए पार्ट्स को मिलाकर एक नई गाड़ी बना दी जाती है। देशी भाषा में इसे जुगाड़ भी कहा जाता है। इसका एक आम उदाहरण रिक्शा और सामान ढोने वाले तीन-पहिया वाहनों पर लगी हुई मोटरें हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Gaurav from Chandigarh made Jugaad Motorcycle - फोटो : ANI
हालांकि चंडीगढ़ के रहनेवाले गौरव जो गाड़ी बनाई वह जुगाड़ वाहनों के उदाहरण से बहुत आगे की चीज है। दसवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र गौरव ने अपने लिए एक मोटरसाइकिल बनाई है जिसे पूरी तरह से स्क्रैप सामग्री से तैयार किया गया है। यह मोटरसाइकिल पेट्रोल पर चलती है और एक लीटर ईंधन पर 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। गौरव ने स्क्रैप सामानों से गाड़ी बनाने की कोशिश कोई पहली बार नहीं की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Gaurav - फोटो : ANI
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में गौरव ने खुलासा किया कि तीन साल पहले उसने स्क्रैप सामग्री का इस्तेमाल करके एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में कामयाबी हासिल कर ली थी। हालांकि इस ई-बाइक की स्पीड काफी कम थी जिसकी वजह से उस बाइक को पेट्रोल में बदल दिया। 

4 of 5
Gaurav from Chandigarh made Jugaad Motorcycle - फोटो : ANI
बाइक को देखकर कोई भी कह सकता है कि गौरव ने मोटरसाइकिल को बनाने के लिए अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग पार्ट्स को एक साथ मिलाने में कामयाब रहे। इस मोटरसाइकिल में सामने के पहियों में साइकिल से लिए गए टायर का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gaurav from Chandigarh made Jugaad Motorcycle - फोटो : ANI
जबकि वाहन के पिछला हिस्से में मोटरसाइकिल का टायर लगाया गया है। साथ ही इसमें चेसिस, इंजन, ट्रांसमिशन भी बाइक के इस्तेमाल किए गए हैं। गौरव ने इस मोटरसाइकिल में रियर व्यू मिरर और लाइट भी लगाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें