फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर गर्मियों में देरी से कूल हो रही है आपकी कार, इन टिप्स से AC रहेगा शानदार

Thu, 25 Apr 2019 08:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Car AC
अप्रैल से लेकर जुलाई तक का महीने जबरदस्त गर्मी वाला होता है। मई आते-आते अधिकतम तापमान 40 डिग्री का पार कर जाएगा। इन्हीं दिनों में कार के एसी कम कूलिंग करने लगते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि गर्मियों में कार के एसी बढ़िया काम करते रहें और कम वक्त में कार कूल कर दें। हम बता रहें हैं कि आपको कुछ टिप्स के बारे में, जो आपके एसी की परफॉरमेंस बढ़ा देंगे...
 
विज्ञापन

छाया में खड़ी करें कार

2 of 6
car parking below tree
कार एसी की परफॉरमेंस बढ़ाने की यह सबसे पुरानी ट्रिक है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार मिनटों में ठंडी हो जाए, तो कार पार्क करने से पहले छायादार जगह को ढूंढे। छायादार जगह में कार पार्क करने से आपकी कार ग्रीनहाउस बनने से बच जाएगी। हो सके, तो बेसमेंट पार्किंग अगर है, तो वहां पार्क करें। या फिर किसी घने पेड़ के नीचे कार पार्क करें। इससे न केवल आपकी कार जल्दी ठंडी होगी, बल्कि एसी पर भी कम लोड पड़ेगा।
 
विज्ञापन

विंडस्क्रीन रिफ्लेक्टर लगाएं

3 of 6
car shade
अगर आपके कार ऐसी जगह पार्क करनी ही पड़े, जहां छाया नहीं है, ऐसे हालात में आप अपनी विंडस्क्रीन पर रिफ्लेक्टर या सनशेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे और पीछे की विंडशील्ड से सबसे ज्यादा धूप आती है। वहीं ऱिफ्लेक्टर या सनशेड लगाने के बाद आपकी कार धूप में कम तपेगी। अगगर संभव हो सके तो कार की खिड़कियों पर भी सनशेड लगा दें, ताकि कार में कम से कम धूप आए।        
 

विंडोज को थोड़ी खुली छोड़ दें

4 of 6
car windows
अगर आप अपनी कार किसी पब्लिक प्लेस पर पार्क करते हैं, अपनी कार के विंडो खुले न छोड़ें। लेकिन अगर कार किसी सुरक्षित जगह पर खड़ी है, तो यह रिस्क आप ले सकते हैं। हो सके तो कार में बाहर से विंडो वाइजर लगवा लें और उसके साइज के मुताबिक विंडो थोड़ी खुली छोड़ दें। इससे क्या होगा कि तेज धूप की वजह से बन रही गर्म हवा धीरे-धीरे कार से बाहर निकलती रहेगी और कार ठंडी रहेगी।
 
विज्ञापन

एसी चलाने से पहले विंडो नीची कर दें

5 of 6
car sun
अगर आपकी कार बहुत देर से तेज धूप में खड़ी है, तो कार का एसी चलाने से पहले कार की सारी विंडो नीचे कर दें। एसी चलाने के बाद कुछ देर तक कार को शीशे नीचे करके ही ड्राइव करें। ऐसा करने से कार में ताजी हवा आएगी और कार जल्दी कूल होगी। इससे न केवल ऐसी पर कम लोड पड़ेगा, साथ ही वह बेहतर तरीके से काम करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी की कराएं सर्विस

6 of 6
car AC service
कार को समय समय पर सर्विसिंग की जरूरत है, वैसे ही एसी को भी रेगुलर सर्विस चाहिए। कार के एसी को या तो किसी अथराइज्ड सर्विस सेंटर पर दिखाएं या किसी कुशल मैकेनिक से एसी की सर्विस कराएं। एसी की सर्विस कराते वक्त इन बातों का जरूर ख्याल रखें...
  • एयर वेंट के टेंपरेचर को चेक कराएं
  • एसी गैस बदलवाएं
  • एसी फिल्टर जरूर बदलवाएं
  • ड्राइव बेल्ट्स और पुली की एडजस्टमेंट कराएं
  • वाल्व्स और थर्मोस्टेट चेक कराएं
  • लीकेज चेकिंग को जरूर कराएं
  • कंडेसर फिन भी चेक कराएं
  • सिस्टम को सैनिटाइज करवाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें