एबी डीविलियर्स
इस छक्के की लंबाई 95 मीटर थी। इस शॉट के बाद दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी, क्योंकि गेंद स्टेडियम के छत पर जा गिरी थी। इस तरह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस ओवर में कुल 21 रन खर्च किए। डीविलियर्स की तूफानी पारी की बदौलत ही बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 202 रन बनाए और पंजाब को 185 में रोककर 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया।