फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Katana 2022: सुजुकी ने पेश की नई 2022 कटाना मोटरसाइकिल, मिलते हैं ढेर सारे फीचर्स

Wed, 24 Nov 2021 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) ने चल रही 78वीं अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल और एक्सेसरीज एक्जीबीशन (ईआईसीएमए) के दौरान नई 2022 Katana (2022 कटाना) मोटरसाइकिल को पेश किया है।
विज्ञापन
1 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) ने चल रही 78वीं अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल और एक्सेसरीज एक्जीबीशन (ईआईसीएमए) के दौरान नई 2022 Katana (2022 कटाना) मोटरसाइकिल को पेश किया है। नई कटाना को पूरी तरह से नई कलर स्कीम के साथ उतारा गया है। इसके साथ ही इसे इंजन और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में कई नए अपडेट मिलते हैं। जिससे बाइक से एक बेहतर ओवरऑल पैकेज की उम्मीद है।

इंजन और पावर
नई कटाना नए इंजन के साथ आएगी। इसमें यूरो 5 मानक वाले 4-सिलेंडर 998cc इन-लाइन इंजन दिया गया है। इंजन के अधिकतम आउटपुट में सुधार करने के लिए इसे एक नए कैमशाफ्ट प्रोफाइल, नए वाल्व स्प्रिंग्स, नए क्लच, नए एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ अपडेट किया गया है। यह इंजन अधिकतम 152 hp का पावर जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित थ्रॉटल से लैस होगा और सेकंड जेनरेशन में विकसित होगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज
इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में सुजुकी का आसान ईजी स्टार्ट सिस्टम और लो आरपीएम असिस्ट है, जो धीमी रफ्तार को कंट्रोल करने और बाइक के अचानक रूकने को रोकने में मदद करने के लिए क्लच लीवर को बाहर निकालने पर इंजन की रफ्तार को बढ़ाता है।
विज्ञापन

2 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
तीन राइडिंग मोड्स
सुजुकी राइडिंग मोड सिलेक्टर सिस्टम की बदौलत सुचारू पावर डिलीवरी को और ज्यादा कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें सुजुकी राइडिंग मोड सिलेक्टर सिस्टम मिलता है जो तीन इंजन मैप से लैस है। तीनों एक जैसा पावर देते हैं। मोड ए सबसे तेज और स्पोर्टी रिस्पॉन्स देता है, मोड बी सबसे आसान शुरुआती पावर डिलीवरी देता है, और मोड सी सबसे आसान रिस्पॉन्स देता है, जो गीली और फिसलन वाली सड़क की स्थिति में सबसे मुफीद होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
नया सुजुकी क्लच एसिस्ट सिस्टम
नई 2022 कटाटा मोटरसाइकिल में एक नया सुजुकी क्लच एसिस्ट सिस्टम मिलता है। जिसमें एक स्लिपर क्लच होता है जो हाई आरपीएम से डाउनशिफ्टिंग के दौरान इंजन ब्रेकिंग के असर को कम करता है। इससे बाइक में अतिरिक्त कंट्रोल और बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। 

4 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
पांच ट्रैक्शन कंट्रोल मोड
दो-तरफा क्विक शिफ्ट गियर बदलने की रफ्तार को तेज करता है और स्पोर्टिंग टूर के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार करता है। इसमें चीजों को नियंत्रण में रखने के लिए चुनने के लिए पांच ट्रैक्शन कंट्रोल मोड मिलते हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल को बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
नई कटाना में वही हल्के डबल-बीम एल्यूमीनियम फ्रेम और स्विंगआर्म दिया गया है, जिसका इस्तेमाल GSX-R में किया गया है। इसमें फुल एडजस्टेबल केवाईबी फ्रंट फोर्क और एक एडजस्टेबल डंपिंग रियर शॉक मिलते हैं। इसमें 310 mm फ्रंट डिस्क के लिए ब्रेम्बो मोनोब्लॉक कैलिपर्स भी मिलते हैं। इसके एल्युमीनियम व्हील्स में छह स्पोक मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Suzuki Katana 2022 - फोटो : Suzuki
कलर ऑप्शन
2022 कटाना भी क्रिस्प, एंगुलर बॉडीवर्क के साथ नए रंगों में आएगी। इसकी गहरे मैट नीले रंग में फिनिशिंग की गई है, जो गोल्ड फॉर्क्स और व्हील्स के साथ आती है। जबकि रेड व्हील्स के साथ एक सॉलिड आयरन ग्रे ऑप्शन भी शुरू किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें