फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Tata Tigor EV: टाटा की यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में चलती है 306 किमी, जानें 7 बड़ी बातें

Fri, 03 Sep 2021 12:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
2021 Tata Tigor EV Price Range Details : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने इस हफ्ते की शुरुआत में 2021 Tigor EV (2021 टिगोर ईवी) को लॉन्च किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में तुलनात्मक रूप से सस्ती इलेक्ट्रिक कार खोज रहे निजी ग्राहकों को रिझाने के लिए इसे उतारा है। Tigor EV को तीन ट्रिम्स और दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Tigor EV की बुकिंग इस महीने की शुरुआत में 21,000 रुपये में शुरू की गई थी। आउटगोइंग मॉडल के मुकाबले इसमें कई अपडेट्स दिए गए हैं। Tata Tigor और Tata Tigor EV की बिक्री काफी समय से हो रही है। लेकिन Tigor EV अब तक सिर्फ फ्लीट ऑपरेटरों के लिए ही उपलब्ध थी। 2021 टिगोर ईवी अब ग्राहकों से जुड़ने के लिए नियमों को बदलना चाह रही है और निजी खरीदारों को लुभाने के लिए बड़े वादे कर रही है। अगर आप Tata Tigor EV को घर लाने पर विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में सात महत्वपूर्ण बातें। 
 
विज्ञापन

2 of 7
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
ड्राइविंग रेंज 
2021 टाटा टिगोर ईवी में स्टैंडर्ड टेस्ट स्थितियों में 306 किलोमीटर की एआरएआई-प्रमाणित ड्राइविंग रेंज मिलती है। हालांकि वास्तविक दुनिया की स्थितियों में, यह आंकड़ा लगभग 250 किलोमीटर के करीब हो सकता है। हालांकि यह पुराने मॉडल की ड्राइविंग रेंज की तुलना में ज्यादा है। टिगोर ईवी के पिछले मॉडल के स्टैंडर्ड वर्जन की रेंज 142 किमी और एक्सटेंडेड वर्जन की रेंज 213 किमी थी। नई टिगोर ईवी कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ड्राइव और स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। कार लो-रोलिंग-रेसिस्टेंस टायर्स पर चलती है जिससे 10 फीसदी कम रेसिस्टेंस होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
बैटरी
नई 2021 टिगोर ईवी में IP67 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। यह Nexon EV के 30.2 kWh पैक से थोड़ा छोटा है, लेकिन दोनों वाहनों की प्रमाणित रेंज में मामूली कमी देखने को मिलती है। यहां ध्यान देनेवाली बात यह भी है कि Tigor EV, Nexon EV से एक सेगमेंट नीचे पोजिशन की गई है। हालांकि, दोनों कारों को पारंपरिक 15A होम सॉकेट का इस्तेमाल पर बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे लगते हैं। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर ईवी की बैटरी को फास्ट चार्जर के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। बैटरी पैक IP67 वाटर और वैदर प्रूफ है।  इसके साथ कंपनी 8 साल और 160,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है। 

4 of 7
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
परफॉर्मेंस और सेफ्टी
टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) को जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी दी है। कंपनी अपनी इस जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी को Tata Nexon एसयूवी में भी देती है। जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी ड्राइविंग के दौरान टिगोर ईवी के परफॉर्मेंस को बेहतर करने में मदद करने का दावा करती है। कार का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई टिगोर ईवी कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी पैक में खास तौर से निर्मित थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है। Tigor EV अब ग्लोबल NCAP द्वारा सेफ्टी क्रैश टेस्ट की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है और इसे 4-स्टार की सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
फीचर्स
नई Tigor EV के केबिन की बात करें तो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसमें काफी बदलाव देखने को मिलता है। नई टिगोर ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही डैशबोर्ड और सीटों पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-स्टार्ट बटन मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
नई टिगोर ईवी पूरी तरह से नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। लुक और स्टाइल के मामले में, नई Tigor EV स्टैंडर्ड टिगोर फेसलिफ्ट पर आधारित है जिसे पिछले साल की शुरुआत में पेश किया गया था। हालांकि यह ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वर्जन के जैसी दिखती है, लेकिन इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें पारंपरिक रूप से मिले वाले ग्रिल की जगह पर इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट वाला ग्लॉस ब्लैक पैनल दिया गया है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है। पहियों में नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं जो सब-कॉम्पैक्ट सेडान के जीरो-एमिशन कैरेक्टर के बारे में बताती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
कलर और कीमत
टाटा नई टिगोर ईवी तीन वेरिएंट्स - XE, XM और XZ+ में पेश की गई है। कार के एंट्री लेवल XE वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं XM वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये, XZ+ वेरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये और डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ आने वाले टॉप वेरिएंट XZ+ (DT) की कीमत 13.14 लाख रुपये है। ये कार दो रंगों में पेश की गई है, जिसमें सिग्नेचर टील और डेटोना ग्रे कलर शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें