2021 Suzuki Hayabusa : Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) को लॉन्च करने के दो दिनों बाद ही इसकी बुकिंग बंद कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक का पहला बैच बिक चुका है। पहले लॉट में 101 बाइक शामिल थीं जिन्हें कंपनी जल्द ही अपने ग्राहकों को डिलीवर कर देगी।
विज्ञापन
2 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
खास बात यह है कि नई 2021 हायाबुसा के इन पहले 101 ग्राहकों को रियर सीट काउल कंप्लीमेंट्री तौर पर मुफ्त दिया जाएगा। हालांकि अब इस रियर सीट काउल के लिए नए ग्राहकों को इसकी कीमत अदा करनी होगी। कंपनी ने नए 2021 सुजुकी हायाबुसा की नई बुकिंग लेना करना बंद कर दिया है। बता दें कि एक लाख रुपये में नई 2021 हायाबुसा की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही थी। कंपनी ने बताया कि इस बाइक का दूसरा बैच इस साल की दूसरी छमाही में आएगा।
विज्ञापन
3 of 9
Suzuki Hayabusa
- फोटो : For Reference Only
फिल्मों में भी नजर आई बाइक
सुजुकी हायाबुसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस मॉडल को 2007 तक बेचा। जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को पेश किया जिसकी बिक्री अभी तक हो रही थी। अब कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक की तीसरी पीढ़ी लॉन्च की है। बाइक प्रेमियों को इसके नेक्स्ट जेनरेशन का काफी लंबे समय से इंतजार था और कंपनी को अपने नए मॉडल से काफी उम्मीदें हैं।
4 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
सुजुकी ने अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन रंगों के विकल्पों में पेश की गई है। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
टॉप स्पीड और माइलेज
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में, नए बाइक में 8 bhp कम पावर मिलेगा है। लेकिन सुजुकी का कहना है कि नया मॉडल मजबूत टॉर्क डिलीवरी के साथ "सबसे तेज हायाबुसा" है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 298 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
विज्ञापन
7 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल
कंपनी के बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को भी अपडेट किया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है। नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा।
8 of 9
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : For Reference Only
नए फीचर्स
यह बाइक SDMS-α के साथ कंपनी के नए सुजुकी इंटेलिजेंट राइड सिस्टम (S.I.R.S.) से लैस है। इससे बाइक में 5 राइडिंग मोड, पावर मोड सेलेक्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम और एंटी-लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे एक्टिव स्पीड लिमिटर जैसा फीचर भी मिलता है। इसका फायदा यह है कि बाइक राइडर बाइक की स्पीड लिमिट को निर्धारित कर सकता है।
कीमत
2021 Suzuki Hayabusa स्पोर्टबाइक को 16.40 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। पिछले मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन हायाबुसा लगभग 3 लाख रुपये महंगी हो गई है। पिछली पीढ़ी की हायाबुसा मोटरसाइकिल को भारत में 13.70 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर बेचा जाता था।