देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भारत में अपडेटेड Vitara Brezza facelift (विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट) को इसी साल 24 फरवरी को लॉन्च किया था। इस Subcompact SUV (सबकॉम्पैक्ट एसयूवी) के फेसलिफ्ट मॉडल में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक नया पेट्रोल इंजन भी दिया गया। इस एसयूवी कार का डीजल वेरिएंट बंद कर दिया गया था। लेकिन यह एसयूवी अभी भी कंपनी की हॉट सेलिंग कार बनी हुई है। मारुति सुजुकी को विटारा ब्रेजा के लिए 25,000 बुकिंग मिल चुकी है।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक - मार्केटिंग और सेल्स, शशांक श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में कहा, "हमें अब तक ब्रेजा के लिए 25000 बुकिंग मिल चुकी हैं। ब्रेजा को लॉन्च किया गया और लॉकडाउन शुरू हुआ, और उस छोटी सी अवधि में हमें कार के लिए बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हम भविष्य में ब्रेजा को लेकर बहुत आश्वस्त हैं।"
माइलेज
Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी दी गई है, जिसकी वजह से इसका माइलेज मैनुअल मॉडल से ज्यादा है।
4 of 5
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
लुक और फीचर्स
लुक की बात करें तो Vitara Breeza 2020 में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड और अग्रेसिव हो गया है। इसमें नई क्रोम ग्रिल, नया बंपर और नई फॉग लैम्प दी गई हैं। कंपनी ने इसमें 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसके रियर में LED टेललैम्प दिए गए हैं। हालांकि, इसके रियर में डिजाइन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। फीचर्स की बात करें तो Vitara Breeza फेसलिफ्ट के इंटीरियर में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple Carplay जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
कीमत
मारुति ब्रेजा की कीमत 7.34 लाख से 11.15 लाख रुपये के बीच है। लॉकडाउन 3 के बाद नियमों में कुछ रियायत मिलने के बाद मारुति सुजुकी की देश भर में 600 डीलरशिप फिर से खुल गई हैं। जिसके बाद कंपनी ने नई कारों की डिलीवरी शुरू कर दी है।