दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि है। उसी तारीख को, महिंद्रा भी अपना संस्थापक दिवस मनाती है। 2 अक्तूबर, 1945 को, दो युवा उद्यमियों जगदीश चंद्र महिंद्रा और कैलाश चंद्र महिंद्रा एक आधुनिक भारत के सपने से प्रेरित हुए थे। इस 2 अक्तूबर, को कंपनी अपना 75वां संस्थापक दिवस का जश्न मनाएगी, और इस मौके पर बहुप्रतीक्षित न्यू-जेनरेशन 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) एसयूवी को भी लॉन्च करेगी। उसी दिन, वे आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर देंगे। जबकि थार की डिलीवरी कुछ दिनों बाद शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने एसयूवी का नया टीजर जारी किया है जो काफी धमाकेदार है।
विज्ञापन
2 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
इन दो तरह के लोगों के लिए SUV की दो सीरीज
थार के सेकंड जेनरेशन मॉडल में कुछ बहुत ही खास फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्री के आराम और सुरक्षा में इजाफा करते हैं। AX और LX के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध थार क्रमश: एडवेंचर और लाइफस्टाइल सीरीज हैं। AX यानी एडवेंचर सीरीज को ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए बनाया गया है, जबकि LX यानी लाइफस्टाइल सीरीज को अपने सेगमेंट में ज्यादा लग्जरी चाहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
3 of 8
Mahindra Thar Bidding so far
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा थार की पहली यूनिट के लिए बोली
महिंद्रा थार की पहली यूनिट की नीलामी की जा रही है। इस एसयूवी के लिए महिंद्रा की वेवसाइट पर बोली लगाई जा रही है जो 29 सितंबर तक जारी रहेगी। अब तक की सबसे अधिक बोली लगाने वाले ने 90 लाख रुपये की बोली लगाई है। महिंद्रा सबसे ज्यादा लगाई गई बोली के बराबर की राशि देगा, और दोनों राशि को मिलाकर एनजीओ को चैरिटेबल (धर्मार्थ) कार्य के लिए दान किया जाएगा। नीलामी से मिलने वाली रकम कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में शामिल संगठनों को दी जाएगी।
4 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
पहली कार होगी खास
महिंद्रा ने बताया कि Thar 2020 की पहली यूनिट एक विशेष बैज के साथ आएगी जो यह बताएगी कि यह कार कितनी खास है। इसके अलावा, कार के मालिक के दस्तखत को एक कस्टमाइज्ड बैज में दर्ज किया जाएगा और एसयूवी के डैशबोर्ड और लेदरेट सीटों पर नंबर '1' नंबर लिखा हुआ होगा।
विज्ञापन
5 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
थार का इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
विज्ञापन
6 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 8
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।
कीमत
आकर्षक महिंद्रा थार 2020 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। हालांकि इसके कीमतों की घोषणा 2 अक्टूबर 2020 को होनी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइस लिस्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपये होगी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाएगी।