फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Ford Endeavour BS6 हुई महंगी, जानें इस दमदार एसयूवी की नई कीमत और फीचर्स

Fri, 07 Aug 2020 06:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ford Endeavour - फोटो : Ford (For reference Only)
भारत में इस साल की शुरुआत में बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले Endeavour (एंडेवर) एसयूवी को पेश करने के बाद, फोर्ड ने अब इसकी कीमत में 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जब इस साल फरवरी में इसे लॉन्च किया गया था, तो फोर्ड एंडेवर बीएस6 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.55 लाख थी। कीमत बढ़ने के बाद अब यह 29.99 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है। Ford Endeavour BS6 की ओवरऑल कीमतें 44,000 रुपये से लेकर 1.20 लाख तक बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ford Endeavour - फोटो : Ford (For reference Only)
Ford Endeavour BS6 की इंट्रोडक्ट्री प्राइसिंग पर ऑफर सिर्फ 31 अप्रैल तक के लिए थी। लेकिन महामारी को देखते हुए कंपनी एसयूवी की कीमत बढ़ोतरी का फैसला 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। Ford Endeavour BS6 की बिक्री 25 फरवरी से शुरू हुई थी और इसकी कीमत 29.55 लाख से 33.25 लाख रुपये के बीच रखी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ford Endeavour - फोटो : Ford (For reference Only)
इंजन
नई Ford Endeavour में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 2.0-लीटर इकोब्लू टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक ट्विन-टर्बो यूनिट के रूप में उपलब्ध है, भारत में सिंगल-टर्बो अवतार में पेश किया गया है और यह 170hp का पावर और 420Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और खरीदारों के पास 4x4 वर्जन का विकल्प भी है। 

4 of 5
Ford endeavour - फोटो : Ford (For reference Only)
माइलेज
फोर्ड का दावा है कि नई इंजन वाली Endeavour BS6 में BS4 मॉडल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। Endeavour BS6 के 4X2 वर्जन में 13.90 किलोमीटर प्रति लीटर और 4X4 वर्जन में 12.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ford Endeavour - फोटो : Ford (For reference Only)
अपडेटेड फीचर
नई फोर्ट में अपडेट के तौर पर एलईडी हेडलाइट्स भी दी गई हैं और फोर्ड की नई FordPass कनेक्ट-कार टेक्नोलॉजी की शुरुआत की गई है। यह एसयूवी तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फोर्ड ने घोषणा की है कि 192 शहरों में 420 टचपॉइंट (226 सेवा केंद्र और 194 शोरूम) इस समय चालू हैं। कार निर्माता अपने नए डायल-ए-फोर्ड हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी ग्राहकों को सर्विस दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें