Auto Expo 2025 में मारुति और हुंडई से लेकर से किआ तक ने अपने नए वाहनों को लोगों के सामने पेश किया। आइए जानते हैं ऐसी कुछ नई गाड़ियों के बारे में जो ऑटो एक्सपो में आकर्षण का केंद्र रहीं।
Auto Expo 2025 Launches: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आगाज हो चुका है और इसके पहले दिन वाहन कंपनियों ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में कुल 34 नए वाहनों को दर्शकों से सामने पेश किया गया, जबकि कुछ वाहन लॉन्च भी हुऐ। एक्सपो में मारुति और हुंडई से लेकर से किआ तक ने अपने नए वाहनों को लोगों के सामने पेश किया। आइए जानते हैं ऐसी कुछ नई गाड़ियों के बारे में जो ऑटो एक्सपो में आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
Maruti eVitara
- फोटो : Maruti Suzuki
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दूसरे संस्करण में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी, ई-विटारा (Maruti Suzuki eVitara) लॉन्च की है। ई विटारा में लेवल 2 एडीएएस, सुजुकी कनेक्ट के साथ अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी जैसी अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आती है।
विज्ञापन
3 of 7
Suzuki eAccess
- फोटो : Suzuki eAccess
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने तीन नए उत्पादों को पेश किया, जिसमें सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस, न्यू एक्सेस 125 और जिक्सर एसएफ 250 फ्लेक्स फ्यूल शामिल है, जो भारत की पहली ई85-अनुरूप स्पोर्ट्स बाइक है जो इथेनॉल-आधार फ्यूल को बढ़ावा देती है।
4 of 7
Hero Xtreme 200R
- फोटो : Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने कई नए दोपहिया वाहनों को लॉन्च किया, जिसमें एक्सट्रीम 250आर और एक्सपल्स 210 के साथ स्कूटर सेगमेंट में ज़ूम 125 और ज़ूम 160 को लॉन्च किया गया है। इसके अतिरिक्त, हीरो ने अपनी पहली इथेनॉल आधारित फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स को भी पेश किया। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हीरो ने वीडा वी2 ई-स्कूटर पेश किया है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Creta EV
- फोटो : Hyundai
हुंडई मोटर इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में बहुप्रतीक्षित हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creata EV) को लॉन्च किया। कंपनी क्रेटा ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन में पेश कर रही है। इसकी अधिकतम रेंज 473 किमी है। ये एसयूवी लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर से लैस है।
विज्ञापन
6 of 7
Kia EV6
- फोटो : Kia India
किआ इंडिया ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई किआ EV6 का खुलासा किया। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 27 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम लेवल 2 (ADAS Level 2) से लैस है।
टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ऑल-न्यू टाटा सिएरा (Tata Sierra) को लॉन्च किया। इस शानदार वाहन के आधुनिक संस्करण में बेहतरीन डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक का मेल है, जो स्टाइल, कार्यक्षमता और स्थिरता का बेहतरीन संतुलन दर्शाता है।