ऑटो एक्सपो 2025 कल से शुरू होने जा रहा है। इस बार इसका नाम 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' रखा गया है।
विज्ञापन
2 of 8
Auto Expo
- फोटो : Bharat Mobility
कब तक चलेगा ऑटो एक्सपो?
ऑटो एक्सपो 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। लेकिन पहला दिन मीडिया और दूसरा दिन डीलर्स वगैरह के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 8
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion
- फोटो : Skoda
आम आदमी की एंट्री
'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' आम जनता की एंट्री 19 जनवरी से 22 जनवरी तक रहेगी। इसमें 19 जनवरी को रविवार का दिन है।
4 of 8
Auto Expo
- फोटो : Bharat Mobility
विजिटर्स के लिए फ्री एंट्री
ऑटो एक्सपो के लिए इस बार आपको कोई टिकट नहीं लेना है, ना ही पैसे देना है. बस आपको www.bharat-mobility.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना है. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एंट्री के लिए पास मिलेगा, जो ई-मेल पर आएगा।
विज्ञापन
5 of 8
Electric Bus
- फोटो : Freepik
शटल की मिलेगी सर्विस
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो के 'सुप्रीम कोर्ट' स्टेशन पर उतर सकते हैं। वहां से भारत मंडपम तक लोगों को मुफ्त शटल सर्विस मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 8
Narendra Modi
- फोटो : BJP4India
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को करेंगे। इसी दिन ज्यादातर कंपनियों के लॉन्च होने हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Auto Expo 2023
- फोटो : bharat mobility global Expo 2025
भारत मंडपम में मुख्य आयोजन
इस बार मुख्य इवेंट भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में हो रहा है। जबकि कुछ प्रदर्शनियां यशोभूमि (द्वारका, दिल्ली) और इंडिया एक्सपो मार्ट (ग्रेटर नोएडा) में भी लग रही हैं।
कहां क्या मिलेगा देखने को?
भारत मंडपम में आपको लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे. यशोभूमि में ऑटो कंपोनेंट्स और इंडिया एक्सपो मार्ट में कंस्ट्रक्शन व्हीकल का एक्सपो लगा है.