एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो तीन साल के ब्रेक के बाद इस साल लौट आया है। Auto Expo (ऑटो एक्सपो) भारत में वाहन जगत का सबसे बड़ा इवेंट है जो हर दो साल में होता है। कोविड-19 महामारी से जुड़ी समस्याओं की वजह से इस ऑटोमोटिव इवेंट को 2022 में आयोजित नहीं किया जा सका था। हालांकि ऑटो एक्सपो फिर से लौटने के लिए तैयार है। इस इवेंट का आयोजन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) करती है। यह भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्था है।
क्या होता है खास
इस इवेंट में कई तरह के नए उत्पादों, रोमांचक कॉन्सेप्ट और भविष्य की टेक्नोलॉजी को पेश किया जाएगा। ऑटो एक्सोप में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों, मोटरसाइकिलों, स्कूटरों, कॉन्सेप्ट व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स, मोटर वाहन की टेक्नोलॉजी जैसी कई चीजों को प्रदर्शित करते हैं। इसमें मारुति सुजुकी, किआ, हुंडई, टाटा, एमजी मोटर, टॉर्क, अल्ट्रावॉयलेट और अन्य सहित कई वाहन निर्माता हिस्सा लेंगे। यदि आप भी कार प्रेमी हैं और मोटर शो में जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको यहां वह हर अहम जानकारी दे रहे हैं, जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 11
Hyundai at Auto Expo 2020
- फोटो : Agency (File Photo)
इवेंट का वेन्यू
ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन पिछले कुछ बार की तरह इस बार भी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित जा रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेपी गोल्फ कोर्स के पास स्थित है। इसके साथ ही दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो-कंपोनेंट शो आयोजित किया जाएगा। यह खास तौर पर ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
3 of 11
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny
- फोटो : PTI
तारीख और समय
ऑटो एक्सपो 2023 का इवेंट 13 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है। आम जनता के लिए कार्यक्रम का समय 14 और 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक, 16 और 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक और 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर शो बंद होने के समय से एक घंटे पहले लोगों की एंट्री बंद कर दी जाएगी, जबकि प्रदर्शनी हॉल में एंट्री हर दिन शो बंद होने के समय से 30 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी।
4 of 11
Auto Expo 2020 Renault Symbioz
- फोटो : Social Media
टिकट/एंट्री फीस
ऑटो शो देखने के इच्छुक लोग BookMyShow पर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। एंट्री टिकट की कीमत 13 जनवरी को प्रति व्यक्ति 750 रुपये, 14 और 15 जनवरी को 475 रुपये और बाद के दिनों में 375 रुपये होगी। प्रदर्शनी टिकट सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए हैं। 5 वर्ष तक के बच्चों या व्हीलचेयर वाले व्यक्तियों और उनके अटेंडेंड/हेल्पर में से किसी एक के लिए कोई टिकट की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 11
Kia Carnival Auto Expo 2020
- फोटो : PTI (File)
वेन्यू में पार्किंग सुविधा
इंडिया एक्सपो मार्ट दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य हिस्सों के साथ सड़कों और मेट्रो रेल नेटवर्क के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह आठ लेन ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनेक्टेड है। इसके अलावा, मेट्रो रेल और व्यक्तिगत और सार्वजनिक परिवहन के जरिए वेन्यू तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। दावा किया जाता है कि इस स्थल में लगभग 8,000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है।
विज्ञापन
6 of 11
auto expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
नजदीकी मेट्रो स्टेशन
एक्सपो मार्ट दिल्ली हवाई अड्डे से लगभग 55 किमी और कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 44 किमी दूर है। दिल्ली-नोएडा मेट्रो नेटवर्क के जरिए कोई भी आसानी से आयोजन स्थल तक पहुंच सकता है। एक्सपो मार्ट का निकटतम मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क II है।
विज्ञापन
7 of 11
Auto Expo 2020 Mercedes Marco Polo
- फोटो : अमर उजाला
वेन्यू के अंदर सुविधाएं
बुनियादी फर्स्ट एड/चिकित्सा सुविधाएं, शौचालय, पार्किंग, और भोजन और पेय पदार्थ।
8 of 11
Auto Expo 2020 Hyundai Kite
- फोटो : Social Media
प्रतिबंधित चीजें
इंडिया एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम स्थल पर कुछ चीजों को लेकर जाने पर प्रतिबंध है। जिसमें पालतू जानवर, बाहर का खाना, अनाधिकृत साइकिल, स्केट बोर्ड, रोलर स्केट, हथियार और गोला-बारूद, खाने-पीने की चीजें, बोतलबंद पानी, पेय पदार्थ, शराब, नुकीली चीजें, लाइटर, माचिस, रेप्लिका/खिलौना हथियार, ज्वलनशील सामग्री, लेजर पॉइंटर्स, जैसी चीजें शामिल हैं। हालांकि, जिन्हें धूम्रपान की लत है उन्हें इसकी इजाजत है लेकिन सिर्फ तयशुदा जगहों पर।
9 of 11
Auto Expo 2020: Renault Symbioz
- फोटो : Amar Ujala
क्या क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध है?
नहीं, एक्सपो मार्ट में क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए, विजिटर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ बड़े हैंडबैग, ब्रीफकेस, बैकपैक, पैकेट आदि न ले जाएं।
10 of 11
Auto Expo 2020
- फोटो : अमर उजाला
हॉल की संख्या
तमाम गतिविधियों के लिए आउटडोर एरिया के अलावा 14 एग्जीबिशन हॉल हैं।
Auto Expo 2020 Hyundai Elevate
- फोटो : Social Media
ऑटो एक्सपो में ये चीजें होंगी डिस्प्ले
ऑटो एक्सपो में ये चीजें प्रदर्शित की जाएंगी - द मोटर शो: कार, एमयूवी/एसयूवी, 2-पहिया, 3-पहिया, विशेष वाहन, अवधारणा वाहन, वाणिज्यिक वाहन (ट्रक और बसें), पुरानी कारें, सुपर कार और बाइक, टायर और ट्यूब, तेल कंपनियां, ऑटोमोटिव डिजाइन और टेक्नलॉजी, ऑटोमोबाइल कंपनियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों, आदि के लिए इंजीनियरिंग और आईटी, वित्तीय संस्थान, ऑटो बीमा कंपनियां, मीडिया और ऑटो प्रकाशन।