Auto Expo 2020 Hero Electric AE-47 Electric Bike
- फोटो : Social Media
Hero Electric Motorcycle
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी नई AE-47 इलेक्ट्रिक बाइक पेश की। इसकी टक्कर Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक से मानी जा रही है। इस बाइक को पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा गया था, जो देश की पहले इलेक्ट्रिक बाइक थी। AE-47 को हाइस्पीड बाइक भी कहा जा रहा है, जो प्रीमियम सेगमेंट के लिए है। इसमें 3.5kWh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है और यह मात्र नौ सेकंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इको मोड में इसकी रेंज 160 किमी और पावर मोड में 85 किमी है। वहीं इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग के साथ फ्रंट डिस्ट ब्रेक, रिअर मोनोशॉक, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एक्सेस, मोबाइल चार्जर, और रिवर्स मोड जैसे फीचर मिलेंगे। साथ ही जीपीएस, जीपीआरएस, रिअल टाइम ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग का भी फीचर मिलेगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.25 से 1.50 लाख रुपये तक है।