जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने मंगलवार को Audi Q5 (ऑडी क्यू5) का स्पेशल एडिशन लॉन्च करने का एलान किया। Audi Q5 Special Edition (ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन) में मिरर हाउसिंग के साथ एक नया ब्लैक स्टाइल पैकेज और ब्लैक में ऑडी लोगो, ब्लैक कलर के रूफ रेल्स और 5 स्पोक वी स्टाइल ग्रेफाइट ग्रे डायमंड कट अलॉय व्हील्स सहित नए इक्विपमेंट शामिल हैं। इसके अलावा, ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन के लिए एक स्पेशल प्राइस पर ऑडी जेनुइन एक्सेसरीज किट भी पेश की जा रही है। ऑडी क्यू5 स्पेशल एडिशन दो एक्सक्लूसिव कलर स्कीम - डिस्ट्रिक्ट ग्रीन और आइबिस व्हाइट में आती है।
कितनी है कीमत
Audi Q5 Premium Plus (ऑडी क्यू5 के प्रीमियम प्लस) वैरिएंट की कीमत 60.50 लाख रुपये से शुरू होती है। Audi Q5 Technology (ऑडी Q5 टेक्नोलॉजी) की कीमत 66,21,000 रुपये है। जबकि नए लॉन्च किए गए Audi Q5 Special Edition (ऑडी Q5 स्पेशल एडिशन) की कीमत 67,05,000 रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें, एक्स शोरूम हैं।
|
Audi Q5 वैरिएंट
|
कीमत (रुपये)
|
|
Audi Q5 Premium Plus
|
60,50,000
|
|
Audi Q5 Technology
|
66,21,000
|
|
Audi Q5 Special Edition
|
67,05,000
|