जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने गुरुवार को अपनी Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) और Audi e-tron Sportback (ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक) कार को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Audi e-tron 55 and Audi e-tron Sportback 55
- फोटो : Audi India
Audi e-tron Audi e-tron Sportback launched Know Price and Driving Range: जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi (ऑडी) ने गुरुवार को अपनी Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) और Audi e-tron Sportback (ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक) कार को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99.99 लाख रुपये तय की है। ऑडी इंडिया ने Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए हैं। अधिक पावरफुल e-tron 55 (ई-ट्रॉन 55) और e-tron Sportback 55 (ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55) की कीमत क्रमश: 1.16 करोड़ रुपये और 1.17 करोड़ (एक्स शोरूम) रखी गई है।
बुकिंग चालू है
ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक दोनों के लिए बुकिंग पिछले महीने शुरू कर दी गई थी। इन कारों को खरीदने के इच्छुक लोग ऑडी डीलरशिप और ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर 5 लाख रुपये में की राशि का भुगतान कर कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) के क्षेत्र में ऑडी की एंट्री से देश के पर्सनल मोबिलिटी क्षेत्र में बैटरी से चलने वाले आंदोलन के और तेज करने की संभावना है। हालांकि इन लग्जरी ईवी से सिर्फ ओवरऑल लक्जरी कार खरीदने वाले सेगमेंट की जरूरतों के पूरा होने की संभावना है।
मुफ्त मिलेगा चार्जर
ऑडी इंडिया ने हाल ही में कहा था कि इस साल एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों को दो चार्जर - एक 11 किलोवाट का कॉम्पैक्ट चार्जर और एक एक्सट्रा वॉल बॉक्स एसी चार्जर तोहफे के रूप में मिलेगा, जिसे ग्राहक अपनी पसंद की जगह पर लगा सकते हैं। इसके अलावा ऑडी इंडिया के प्रमुख डीलरशिप चरणबद्ध तरीके से 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से लैस होंगे। कार विनिर्माता ने यह भी कहा कि शुरुआती ग्राहक चार्जिंग सुविधा वाले किसी भी ऑडी इंडिया डीलरशिप पर 2021 के आखिर तक मुफ्त चार्जिंग का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
बिक्री के बाद के पोस्ट-सेल्स नेटवर्क मुहैया करने वाली दिग्गज जर्मन कंपनी बैटरी से चलने वाले वाहन की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मजबूत है। कंपनी कई सर्विस पैकेज के साथ-साथ वारंटी भी दे रही है। कंपनी की एक बायबैक योजना भी है और इसके मुताबिक, यदि खरीद की तारीख से 12 महीने के भीतर ग्राहक कार को लौटा देता है तो उसे ईवी की लागत की 60 फीसदी राशि लौटा दी जाएगी, अगर 24 महीने के भीतर लौटाता है तो 55 फीसदी राशि और अगर 36 महीनों में लौटाता है तो 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी।
ऑडी इंडिया देश में ई-ट्रॉन मॉडल के पक्ष में खरीदारों की प्रतिक्रिया को लेकर आश्वस्त है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "ऑडी ई-ट्रॉन 50, ऑडी ई-ट्रॉन 55, और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 लग्जरी, जीरो उत्सर्जन, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता के लिए बेहद मुफीद हैं। तीन पेशकशों के साथ, हमारे पास छोटी लेकिन बढ़ती लक्जरी एसयूवी स्पेस में हर तरह के ईवी ग्राहक के लिए उत्पाद है।"
विज्ञापन
3 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
लुक और स्टाइल
ऑडी ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक को उनका एक्सटीरियर बॉडी स्टाइल एक दूसरे से अलग बनाता है। जहां ऑडी ई-ट्रॉन में एक ज्यादा पारंपरिक एसयूवी प्रोफाइल मिलता है, वहीं ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक एसयूवी का लुक काफी मस्क्यूकर है और इसमें कूप-स्टाइल की रूफलाइन दी गई है। ऑडी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के डिजाइन के मामले में बिल्कुल कुछ हटकर प्रयोग नहीं करती है और कार कंपनी ने इन नई ईवी में भी अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल के जैसी ही बॉडी प्रोफाइल रखने की कोशिश की है। कार के फ्रंट में एक बड़ा सिल्वर ग्रिल दिया गया है। जबकि मैट्रिक्स एलईडी हेडलैम्प स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। वाहन के दोनों ओर चार्जिंग पॉइंट हैं और एक बटन के दबाने से इनका फ्लैप खुल जाता है।
ऑडी ई-ट्रॉन की साइज
ऑडी इंडिया की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-tron के साइज की बात करें तो कार की लंबाई 4901 mm होगी। Audi e-tron लंबाई में Q5 मॉडल से बड़ी और Q7 से छोटी होगी। Q5 की लंबाई 4663 mm है और Q7 की लंबाई 5052 mm है।
4 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
पावर और टॉप स्पीड
ऑडी ई-ट्रॉन 55 और ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 में पावर के लिए 95kW बैटरी पैक दिया गया है। जबकि ई-ट्रॉन 50 में 71kW बैटरी पैक मिलता है। यह कार 408 hp का पावर और 664 Nm का पीक टार्क जेनरेट करते हैं। इन ईवी की वजह लगभग 2.5 टन है। इतने वजन के बावजूद यह 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करते हैं। यह एसयूवी AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सिस्टम से लैस है। इसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
Audi e-tron, etron Sportback की रेंज और बैटरी
ऑडी का कहना है कि e-tron 55 और e-tron Sportback 55 एक बार फुल चार्जिंग होने के बाद 359 किलोमीटर से 484 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। जबकि ई-ट्रॉन 50 फुल चार्जिंग के बाद 264 किलोमीटर और 379 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। (सभी आंकड़े WLTP कंबाइन्ड हैं)। ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक को 11kW एसी होम चार्जर का इस्तेमाल कर लगभग 8.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। दोनों ईवी मॉडल को 150 kW पॉइंट तक फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ चार्ज किया जा सकता है, जिससे दोबारा चार्ज करने का समय काफी कम हो जाता है।
शानदार फीचर्स
केबिन के इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो, इसमें डिजिटल मैट्रिक्स एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी स्ट्रिप के साथ रियर एलईडी लाइट्स, सॉफ्ट डोर क्लोजिंग, 20-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, एडाप्टिव विंडशील्ड वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 10.1 इंच का सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। एचवीएसी के संचालन को कंट्रोल करने के लिए मेन यूनिट के नीचे 8.6-इंच का एक दूसरा स्क्रीन भी मिलता है। इसमें फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), एम्बिएंट और कंटूर लाइटिंग, 16 स्पीकर्स के साथ B&O साउंड सिस्टम और एयर फ्रेगरेंस के साथ एयर क्वालिटी पैकेज शामिल हैं।