फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: आप प्रदूषण को कम करने में दे सकते हैं अहम योगदान, अपनाएं ये पांच तरीके

Mon, 06 Nov 2023 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर जहरीली हवा की मोटी परत से ढका हुआ है और पिछले सप्ताह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है। इसने सरकार को अपनी वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना के अंतिम चरण 4 को लागू करने के लिए प्रेरित किया है, जिसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) कहा जाता है। इसके अलावा, ऑड-ईवन वाहन नियम ने भी चार साल बाद शहर में वापसी की है।

वाहन प्रदूषण PM2.5 के स्तर में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, जो वायु की गुणवत्ता को खराब करता है। इसे कम करने और महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए, सरकारी पहल के साथ-साथ आम लोगों को भी आगे आना महत्वपूर्ण है। यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनसे आप वाहन प्रदूषण को कम करने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
छोटी दूरी के लिए आईसीई वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें
अक्सर लोग पास की दुकान या अन्य जगहों पर जाने के लिए भी अपने वाहन निकाल लेते हैं। जबकि ये दूरी पैदल चलकर या साइकिल से आसानी से तय की जा सकती है। इससे वाहन उत्सर्जन से बचने के साथ-साथ आप कुछ शारीरिक गतिविधियां भी कर लेंगे, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
विज्ञापन

3 of 6
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
कुशलतापूर्वक गाड़ी चलाएं
स्वच्छ उत्सर्जन के लिए अपनी कार की रेगुलर जांच और सर्विस कराना महत्वपूर्ण है। वाहन प्रदूषण को भी नियंत्रण में रखना चाहिए। खराब रखरखाव वाली कार या दोपहिया वाहन उच्च मात्रा में प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत होगा और इसलिए AQI को और खराब करने में योगदान देगा।

4 of 6
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
जब संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें
लगातार बढ़ते यातायात और वाहन प्रदूषण के युग में, जब भी संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए। यदि आपके गंतव्य तक सीधी मेट्रो लाइन या सीधी बस रूट है, तो अपने इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) वाहन पर अकेले यात्रा करने के बजाय उन्हें चुनने पर विचार करें। सड़क पर कम वाहनों का मतलब कम उत्सर्जन होगा, जिससे प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला
कार-पूलिंग/राइड-शेयरिंग चुनें
सड़क पर वाहनों की संख्या कम करने का एक अच्छा तरीका होने के साथ-साथ, कार-पूलिंग यात्रा का एक लागत प्रभावी तरीका भी है। आप ऐसे लोगों का एक ग्रुप बना सकते हैं जो प्रतिदिन एक ही गंतव्य तक यात्रा करते हैं और एक कार का इस्तेमाल करते हैं। इससे आपको खर्च बांटने में मदद मिलेगी और साथ ही वाहन प्रदूषण भी कम होगा। कुछ कैब एग्रीगेटर्स कार-पूलिंग का भी ऑप्शन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेड लाइट - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी कार को बेकार में चालू रखने से बचें
आपको ट्रैफिक में फंसने या सिग्नल पर इंतजार करते समय अपने वाहन का इंजन बंद करने पर विचार करना चाहिए, जब तक ऐसा करना सुरक्षित हो। इससे न सिर्फ उत्सर्जन कम होता है बल्कि ईंधन की भी बचत होती है। और आपके वाहन का माइलेज भी बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें