ऑटो कंपनियां अपने टू व्हीलर वाहनों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में Honda, Hero, Yamaha और Bajaj ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। वहीं इसी क्रम में अब Royal Enfield ने अपनी मोटरसाइकिल Himalayan और Royal Enfield Bullet 350 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Himalayan मोटरसाइकिल पर 2,754 रुपये बढ़ाए हैं। जबकि Bullet 350 सीरीज की कीमतों में 2,755 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
2 of 5
Royal Enfield
- फोटो : Amar Ujala
कितने बढ़े दाम
इस बढ़ोतरी के बाद Bullet X 350 की कीमत अब 1,24,338 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 1,21,583 रुपये थी। वहीं Bullet 350 की कीमत अब 1,30,505 रुपये हो गई है जो कि पहले इसकी कीमत 1,27,750 रुपये थी। इसके अलावा Bullet 350 ES की कीमत अब 1,39,949 रुपये हो गई है जो कि पहले 1,37,194 रुपये थी।
विज्ञापन
3 of 5
Royal Enfield Bikes
कंपनी दे रही है यह ऑफर्स
वहीं बता दें कि अगर आप इन दिनों नई Royal Enfield मोटरसाइकिल 31 मई से पहले ऑनलाइन या फिर शोरूम के जरिए खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप 10 हजार रुपये की पोशाक, एक्सेसरीज और वारंटी हालिल कर सकते हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पोशाक और एक्सेसरीज की खरीद पर आप 20 फीसदी की छूट भी पा सकते हैं। यही नहीं Royal Enfield कंपनी इस डील पर आपको एक हेल्मेट भी दे रही है। यह ऑफर्स कंपनी के सभी मॉडल्स पर उपलब्ध है।
4 of 5
royal enfield
नई बाइक्स में मिलेंगे ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स
Royal Enfield कंपनी हाल ही में कई बाइक लॉन्च करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी कुछ बाइक्स में ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स देने जा रही है। रिपोर्ट का दावा है कि इन सुविधाओं को भविष्य में फिलहाल सिर्फ दो या तीन मॉडल में ही पेश किया जा सकता है। इसके लिए बाइक में एक इंस्ट्रूमेंट कलस्टर उपकरण दिया जाएगा जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके बाद राइडर अपने स्मार्टफोन के जरिए राइडिंग की जानकारी प्राप्त कर सकता है। वहीं बाद में कुछ मॉडल में नेविगेशन की सुविधा के साथ-साथ एक एलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बात की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक Royal Enfield Meteor 350 पहला मॉडल होगा जिसमें यह सुविधा मिल सकती हैं। बता दें कि Meteor 350 को थंडरबर्ड की जगह रिप्लेस किया जा रहा है। बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल मोटरसाइकल J-प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। ब्रेकिंग की बात करें, तो इस नई मोटरसाइकल के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे।