फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affordable CNG Cars: 10 लाख रुपये से कम में मिलने वाली किफायती सीएनजी कारें, जानें देती हैं कितना पावर-माइलेज

Thu, 06 Mar 2025 06:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और देशभर में CNG (सीएनजी) फ्यूल स्टेशनों की संख्या में इजाफे के कारण सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी 10 लाख रुपये से कम बजट में एक किफायती सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं, तो ये पांच बेहतरीन विकल्प आपके लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और देशभर में CNG (सीएनजी) फ्यूल स्टेशनों की संख्या में इजाफे के कारण सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां इलेक्ट्रिक वाहन भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं, वहीं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रेंज की दिक्कतें अभी भी कई खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहन लेने से रोक रही हैं। इसके मुकाबले, सीएनजी कारें एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही हैं क्योंकि इनमें डुअल-फ्यूल टेक्नोलॉजी होती है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप पेट्रोल और सीएनजी के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। अगर आप भी 10 लाख रुपये से कम बजट में एक किफायती सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं, तो ये पांच बेहतरीन विकल्प आपके लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 भारत में सबसे किफायती सीएनजी कार है। इसे दो वेरिएंट- LXI (O) CNG और VXI (O) CNG में पेश किया गया है। दोनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास है। इसमें 998cc का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। मारुति सुजुकी का दावा है कि ऑल्टो K10 CNG की फ्यूल एफिशिएंसी 33.85 किमी प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी दो ट्रिम्स, LXI (O) और VXI (O) में उपलब्ध है। इन दोनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हैं। 998cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस, यह 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। मारुति सुज़ुकी का दावा है कि S-Presso CNG 32.73 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

4 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago iCNG
टियागो iCNG की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक, डायरेक्ट सीएनजी स्टार्ट और एक वैकल्पिक AMT शामिल है, जो इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली सबसे किफायती सीएनजी कार बनाता है। खरीदार पांच मैनुअल और तीन AMT वेरिएंट में से चुन सकते हैं। मैनुअल वर्जन की कीमत करीब 6 लाख रुपये है, जबकि AMT मॉडल की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास है। टियागो iCNG में 1.2-लीटर इंजन है जो 72.3 bhp और 95 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें मैनुअल के लिए 26.49 किमी प्रति किलोग्राम और AMT वेरिएंट के लिए 28.06 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी दो ट्रिम्स - LXI (O) CNG और VXI (O) CNG में आती है, जिनकी कीमत करीब साढ़ें छह लाख रुपये से लेकर करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 998cc का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मारुति के दावों के अनुसार, वैगन आर सीएनजी 33.47 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी भारत की सबसे ज्यादा ईंधन कुशल सीएनजी कारों में शामिल है। इसका दावा है कि यह 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 7 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है और यह सिर्फ मिड-स्पेक VXi वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इस कार में भी इस सूची में मौजूद अन्य मारुति सुजुकी कारों की तरह ही 998cc का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। सेलेरियो में, इंजन 5300 आरपीएम पर 55.92 बीएचपी का पावर और 3400 आरपीएम पर 82.1 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें