हाल के दिनों में कारों में सेफ्टी फीचर्स को लेकर ग्राहकों में जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में सुरक्षित वाहनों की बढ़ती मांग के साथ, कार निर्माताओं ने अपने प्रॉडक्ट लाइनअप में ज्यादा स्टैंडर्ड और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स की पेशकश शुरू कर दी है। कारों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एलान किया है कि पैसेंजर कारों के लिए अनिवार्य 6 एयरबैग नियम अक्तूबर, 2023 में लागू किए जाएंगे। फिलहाल, सभी कारों में डुअल फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। खरीदारों के पास 6 एयरबैग्स की सुरक्षा के साथ हाई-एंड वैरिएंट चुनने का ऑप्शन होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं 6 एयरबैग्स वाली उन टॉप कारों के बारे में जो इस समय भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, और जिनकी कीमत 15 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Grand i10 NIOS 2023
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios Asta
कीमत: 7.95 लाख रुपये (MT), 8.51 लाख रुपये (AMT)
Hyundai Grand i10 Nios Asta वैरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर मिलते हैं। जहां एस्टा मैनुअल वर्जन की कीमत 7.95 लाख रुपये है, वहीं एस्टा एएमटी मॉडल की कीमत 8.51 लाख रुपये है। वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वॉशर वाइपर, एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट, आइसोफिक्स माउंट्स, डोर हैंडल पर क्रोम और 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील जैसे फीचर्स एक्सक्लूसिव तौर पर टॉप-एंड एस्टा ट्रिम पर दिए गए हैं। पावर के लिए, हैचबैक में 83bhp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Aura SX
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Aura SX (O)
कीमत: 8.61 लाख रुपये
Hyundai Aura SX (O) 6 एयरबैग वाली ह्यूंदै की दूसरी कार है जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से कम है। इस वैरिएंट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 83bhp का पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। इसकी कीमत 8.61 लाख रुपये है। ऑरा एसएक्स (ओ) ट्रिम लेदर वाले स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट एंकरेज और ऑटोमैटिक हेडलैंप के साथ आता है। इस कॉम्पैक्ट सेडान में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 4 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और इंजन इम्मोबिलाइजर शामिल हैं।
कीमत: Zeta – 8.38 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये, Alpha – 9.33 लाख रुपये (MT), 9.88 लाख रुपये (AMT)
मारुति सुजुकी की बलेनो हैचबैक मॉडल लाइनअप चार ट्रिम्स- सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में उपलब्ध है। खरीदारों को बलेनो जेटा वैरिएंट और इससे ऊपर के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलती है। हैचबैक में K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो 90bhp का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ब्रेक असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम भी मिलता है। रेंज-टॉपिंग अल्फा ट्रिम में 360 डिग्री कैमरा, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और क्रूज कंट्रोल जैसी कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai i20
- फोटो : Hyundai
Hyundai i20 Asta (O)
कीमत: 9.04 लाख रुपये – 11.88 लाख रुपये
Hyundai i20 का टॉप-एंड ट्रिम - Asta (O) में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर मिलता है। रेंज-टॉपिंग एस्टा ट्रिम 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और तीन गियरबॉक्स विकल्पों - मैनुअल, iVT ऑटोमैटिक और DCT के साथ आती है। इस प्रीमियम हैचबैक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर और इंफोटेनमेंट पर डिस्प्ले के साथ रियर कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 9.04 लाख रुपये से 11.88 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue SX (O)
कीमत: 12.35 लाख रुपये – 13.18 लाख रुपये
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) 6 एयरबैग वाली किफायती कारों में से एक है जो इस समय देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, यह फीचर सिर्फ टॉप-स्पेक SX (O) वैरिएंट में मिलता है। यह मॉडल एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, पार्ट-लेदर सीट अपहोल्स्ट्री और एयर प्यूरीफायर के साथ आता है। वेन्यू एसएक्स (ओ) ट्रिम को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है - 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी और 1.5 लीटर डीजल मैनुअल। SX (O) टर्बो iMT और टर्बो iMT डुअल-टोन की कीमत क्रमशः 12.35 लाख रुपये और 12.50 लाख रुपये है। एसएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी की कीमत 13.03 लाख रुपये और एसएक्स (ओ) टर्बो डीसीटी डुअल-टोन की कीमत 13.18 लाख रुपये है। एसएक्स (ओ) डीजल सिंगल और डुअल-टोन मॉडल क्रमशः 12.99 लाख रुपये और 13.18 लाख रुपये में उपलब्ध हैं।
Kia Carens (किआ कैरेंस) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV में से एक है। मॉडल लाइनअप 6 ट्रिम्स (प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी, लग्जरी प्लस और लग्जरी (O)) और दो इंजन - 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160bhp / 253Nm) और 1.5-लीटर डीजल (116bhp) में आता है। Carens MPV के सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर भी शामिल हैं।