okinawa praise
ओकिनावा प्रेज
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओकिनावा ने ‘प्रेज’ ई-स्कूटर को इसी साल भारतीय बाजार में उतारा है। इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। यह एक बार चार्ज करने पर 170 से 200 किलोमीटर तक चल सकता है। इसे बेहद कम लागत, रनिंग कॉस्ट, रख रखाव और जीरो पॉल्यूशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी लगी हुई है, जिसे हटाया भी जा सकता है। इसके टॉर्क की रेंज 18Nm से 40Nm है। एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्रेक लीवर्स, 12 इंच के टायर्स वाले इस स्कूटर में डुअल गैस चार्ज्ड रियर शॉक ऑब्जर्बस और टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशंस दिए गए हैं, जिससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के दौरान सफर आरामदायक लगता है। इसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, सिंगल रियर डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम (ई-एबीएस) और साइड स्टैंड सेफ्टी सेंसर दिया गया है।