2025 Yamaha R15
- फोटो : Yamaha
इंजन और परफॉर्मेंस
नई R15 सीरीज में यामाहा का 155cc लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 10,000 rpm पर 18.4 bhp का पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें DiASil (डायासिल) सिलेंडर और Deltabox (डेल्टाबॉक्स) फ्रेम दिया गया है।
बाइक में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर (कुछ वेरिएंट्स में), अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनोक्रॉस सस्पेंशन।
यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें