Kawasaki (कावासाकी) ने अपडेटेड Versys 650 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई 2022 Kawasaki Versys 650 को भारत में 7.36 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस मिडिल-वेट स्पोर्ट्स टूरर के लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है, जबकि डिलीवरी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसे कई कॉस्मेटिक अपडेट, नए फीचर्स और कुछ इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
2022 Kawasaki Versys 650
- फोटो : Kawasaki
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Kawasaki Versys 650 में एक शार्प फेयरिंग दी गई है जो इसके बड़े इंजन मॉडल Versys 1000 के जैसी है। इसके अलावा, मौजूदा मॉडल में मिलने वाले हैलोजन यूनिट के बजाय नई मोटरसाइकिल में नए ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स हैं। इसमें अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स, नई कलर स्कीम, 4-स्टेप एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, 'कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल' (KTRC) - टू-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, और भी बहुत कुछ मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
2022 Kawasaki Versys 650
- फोटो : Kawasaki
कलर ऑप्शन और इंजन
नई Kawasaki Versys 650 को दो कलर स्कीम में पेश किया गया है। वे हैं- कैंडी लाइम ग्रीन और मैटेलिक फैंटम सिल्वर। इस मिडिल-वेट स्पोर्ट्स टूरर बाइक में 649cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 65 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 61 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
4 of 5
2022 Kawasaki Versys 650
- फोटो : Kawasaki
फीचर्स, सस्पेंशन, ब्रेकिंग
फीचर्स की बात करें तो नई Kawasaki Versys 650 मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलता है और इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।