फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Ducati Panigale V4: डुकाटी ने भारत में लॉन्च की अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 29 Aug 2022 08:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक नई 2022 Panigale V4 (2022 पैनिगेल वी4) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक को तीन वैरिएंट्स - V4, V4 S और V4 SP2 में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 26.49 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

2 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
डुकाटी ने 2022 मॉडल वर्ष के लिए Panigale V4 के एयरोडायनैमिक डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। अपडेटेड एयरोडायनैमिक्स के अलावा, बाइक के एर्गोनोमिक में भी कुछ बदलाव किए हैं। साथ ही नए इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजन और चेसिस में भी अपडेट्स के साथ आते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
2022 Ducati Panigale V4 बाइक में दोनों तरफ विंगलेट्स के साथ ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स हैं। इन एयरो ब्लेड्स को री-डिजाइन किया गया है। और डुकाटी का दावा है कि ये 300 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर 37 किलोग्राम डाउनफोर्स जेनरेट करते हैं। 

4 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
Panigale V4 में एक 1,103cc V4 इंजन है जो 13,000 rpm पर 212.5 bhp और 9,500 rpm पर 123.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में चार पावर मोड हैं- फुल, हाई, मीडियम और लो और राइडिंग मोड। 
विज्ञापन

5 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
नई पैनिगेल वी4 में 43 mm एडजस्टेबल शोआ बीपीएफ फ्रंट फोर्क्स और रियर में एडजस्टेबल सैक्स मोनोशॉक हैं। S और SP2 वैरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन मिलता है, जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 330 mm डिस्क और रियर में सिंगल 245 mm डिस्क मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
SP2 वैरिएंट डुकाटी के विंटर टेस्ट लाइवरी, मार्चेसिनी फोर्ज्ड एल्युमीनियम व्हील्स, कार्बन फाइबर विंग्स, हील गार्ड्स और फ्रंट फेंडर और STM-EVO SBK नौ-डिस्क ड्राई क्लच में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ducati Panigale V4 2022 - फोटो : Ducati
कितनी है कीमत
2022 Ducati Panigale V4 की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें: 
 
2022 Ducati Panigale V4 वैरिएंट कीमत (रुपये)
V4 26.49 लाख
V4 S 31.99 लाख
V4 SP2 40.99 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें