इटली की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) ने इस साल के डुकाटी वर्ल्ड प्रीमियर में 2022 Ducati DesertX (2022 डुकाटी डेजर्ट-एक्स) को पेश किया।
इटली की मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) ने इस साल के डुकाटी वर्ल्ड प्रीमियर में 2022 Ducati DesertX (2022 डुकाटी डेजर्ट-एक्स) को पेश किया। मोटरसाइकिल निर्माता का कहना है कि इस नए मॉडल को ऑफ-रोड स्थितियों से पूरी तरह से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। नई Ducati DesertX कंपनी की जबरदस्त रैली बाइक के रूप में सामने आती है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि वह डुकाटी की आइकॉनिक मोटरसाइकिलों से प्रेरित है, जो 1990 के दशक में रैली रेड्स में शामिल थीं।
विज्ञापन
2 of 5
2022 Ducati DesertX
- फोटो : Ducati
इंजन और पावर
कंपनी का कहना है कि नई DesertX को खास तौर पर लंबी दूरी तय करने के लिए विकसित किया गया है, जिसमें सभी तरह के इलाकों से निपटने की क्षमता है। 2022 Ducati DesertX में डुकाटी का नया डेजर्टएक्स वाटर-कूल्ड 937 cc डेस्मोड्रोमिक 11° टेस्टास्ट्रेटा लिक्विड-कूल्ड वी-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन Multistrada V2 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 9,250 rpm पर 108 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
3 of 5
2022 Ducati DesertX
- फोटो : Ducati
सस्पेंशन और टायर
डुकाटी डेजर्टएक्स में 21 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील मिलता है। इनमें पिरेली स्कॉर्पियन रैली एसटीआर टायर लगे हैं। मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 46 mm यूएसडी कायाबा फोर्क्स और रियर में कायाबा मोनो-शॉक का इस्तेमाल किया गया है। बाइक का पूर सस्पेंशन सेटअप कंप्रेसन, रीबाउंड और प्रीलोड के लिए एडजस्ट किआ जा सकता है।
4 of 5
2022 Ducati DesertX
- फोटो : Ducati
फीचर्स
इलेक्ट्रॉनिक्स के लिहाज से, DesertX में 6 राइडिंग मोड्स, 4 पावर मोड्स, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस और बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। मोटरसाइकिल में फुल-एलईडी लाइटिंग और 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले भी लगाया गया है।
अन्य स्पेसिफिकेशंस
ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल होने के नाते, Ducati DesertX का ग्राउंड क्लीयरेंस 250 mm है। सीट की ऊंचाई 875 mm है, हालांकि इसमें एक कम ऊंचाई वाला सीट भी एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध है। बाइक में 21-लीटर का ईंधन टैंक मिलता है। जिसे एक दूसरे ईंधन टैंक के जरिए बढ़ाया जा सकता है। DesertX का कुल ड्राय वजन 202 किलोग्राम है।