फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Citroen C3: फ्रांस की कंपनी ने लॉन्च की नई एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स, पंच-ब्रेजा-वेन्यू से है मुकाबला

Wed, 20 Jul 2022 12:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी दूसरी पेशकश ऑल-न्यू 2022 Citroen C3 क्रॉसओवर एसयूवी को बुधवार को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी दूसरी पेशकश ऑल-न्यू 2022 Citroen C3 क्रॉसओवर एसयूवी को बुधवार को लॉन्च कर दिया है। भारत में नई 2022 Citroen C3 एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये तय की गई है। यह दो ट्रिम लेवल, 10 एक्सटीरियर पेंट स्कीम और 56 कस्टमाइजेशेन ऑप्शनंस के साथ तीन पैक में पेश किया गया है। दरअसल, नई Citroen C3 एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। हालांकि, कंपनी आधिकारिक तौर पर नई C3 की मार्केटिंग "ट्विस्ट के साथ हैचबैक" के रूप में कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कितनी है कीमत
नई Citroen C3 की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें :
 
Citroen C3 वैरिएंट्स कीमत (रुपये)
1.2 NA Petrol Live 5.70 लाख
1.2 NA Petrol Feel 6.62 लाख
1.2 NA Petrol Feel Vibe Pack 6.77 लाख
1.2 NA Petrol Feel Dual Tone 6.77 लाख
1.2 NA Petrol Feel Dual Tone Vibe Pack 6.92 लाख
1.2 Turbo Petrol Feel Dual Tone Vibe Pack 8.05 लाख
विज्ञापन

3 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
बुकिंग और डिलीवरी
Citroen C3 की एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये से शुरू होती है जो 8.05 लाख रुपये तक जाती है। इसका निर्माण तमिलनाडु में Citroen की तिरुवल्लूर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी इस कार के लिए बुकिंग पहले से ही शुरू कर थी जबकि डिलीवरी आज यानी बुधवार से शुरू होगी। इसे 19 शहरों में 20 La Maison Citroen शोरूम के जरिए बेचा जाएगा। जबकि कोई भी इसे फैक्ट्री से सीधे 90 से अधिक शहरों में डोरस्टेप डिलीवरी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है।

4 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
इंडिया-स्पेक नई C3 को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - एक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। पहले वाला वैरिएंट 81 bhp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि बाद वाला 109 bhp का पावर और 190 Nm का टार्क जेनरेट करता है। नई Citroen C3 को दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है - एक 5-स्पीड मैनुअल के साथ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 6-स्पीड मैनुअल एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ। इस कार में बाद के चरण में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, शायद एक 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
माइलेज
माइलेज की बात करें तो, Citroen C3 के 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में 19.8 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा किया गया है। जबकि इसकी टर्बो पेट्रोल इंजन में 19.4 किमी प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी। Renault Kiger के 20.5 किमी प्रति लीटर माइलेज और Nissan Magnite के 20 किमी प्रति लीटर माइलेज के बाद Citroen C3 भारत में तीसरी सबसे अधिक माइलेज देने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है।
विज्ञापन

6 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
लुक और डिजाइन
डिजाइन के मामले में, यह काफी अगल दिखती है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट के साथ सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल है जिसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं। यह डबल डीआरएल, डुअल-टोन पेंट स्कीम, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप क्लस्टर के साथ आती है। साइड प्रोफाइल में मल्टी-स्पोक अलॉय और बड़े व्हील आर्च हैं, और यह आगे और पीछे स्किड प्लेट्स के साथ बॉडी-क्लैडिंग को स्पोर्ट करता है। 
विज्ञापन

7 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फीचर्स और वारंटी
इस नई हैचबैक कार में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। Citroen C3 में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह आगे और पीछे की सीट में बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर के साथ आएगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग, बिना किसी स्विच के प्लेन स्टीयरिंग व्हील, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 4 स्पीकर्स मिलता है। इसके अलावा, Citroen 3 एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प और नई हैचबैक के साथ 70 से ज्यादा एक्सेसरीज भी पेश की गई है। कंपनी 24×7 रोड साइड असिस्टेंस के साथ वाहन के लिए 2 साल या 40,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी की पेशकश करेगी।

8 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
एसयूवी का साइज
नई सिट्रोएन सी3 कार की साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3.98 मीटर है। इस छोटी कार में  2,540 mm व्हीलबेस मिलता है। इसमें 315-लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह 180 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जो भारतीय सड़कों की स्थिति के लिए अच्छी-खासी मानी जा सकती है। 

9 of 10
Citroen C3 - फोटो : For Reference Only
कंपनी का बयान
स्टेलंटिस इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक, रोलैंड बूचारा ने कहा, "न्यू सिट्रोएन C3 का भारत में लॉन्च स्टेलेंटिस में हम सभी के लिए एक बहुत ही गर्व का मौका है। यह वाहनों के सी-क्यूब्ड परिवार से हमारा पहला मॉडल है जिसे भारतीयों के लिए भारत में डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। न्यू सी3 में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्थानीय पार्ट्स के साथ, हम अपने मजबूत आपूर्तिकर्ता आधार, चेन्नई में हमारे आर एंड डी सेंटर, थिरुवल्लूर में वाहन असेंबली प्लांट और तमिलनाडु राज्य के होसुर में पावरट्रेन प्लांट का लाभ उठा रहे हैं।"
 
विज्ञापन

10 of 10
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
मुकाबला
भारतीय बाजार में सिट्रोएन C3 का मुकाबला टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वेन्यू, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और महिंद्रा XUV300 जैसी कई एसयूवी से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें