फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Celerio 2021: भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार नई मारुति सेलेरियो लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 10 Nov 2021 03:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को आखिरकार भारत में अपनी सेकंड जेनरेशन Celerio (सेलेरियो) हैचबैक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी।
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने आखिरकार बुधवार को भारत में अपनी सेकंड जेनरेशन Celerio (सेलेरियो) हैचबैक को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी। नई 2021 Maruti Suzuki Celerio (2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो) की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। मारुति सुजुकी के लेटेस्ट सेलेरियो को एक्सटीरियर में कई डिजाइन अपडेट्स मिलते हैं और अब इसमें कई अपग्रेड के साथ एक बेहतर फीचर्स से लैस केबिन है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दावा यह है कि 2021 सेलेरियो का 26.68 किमी प्रति लीटर का प्रमाणित माइलेज है। 

ट्रिम और बुकिंग
नई Celerio चार ट्रिम्स- LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में लॉन्च की गई है। मारुति एरिना डीलरशिप या मारुति की आधिकारिक वेबसाइट पर 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर नई सेलेरियो की बुकिंग पहले से ही चल रही है। 
विज्ञापन

2 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
सेलेरियो को पहली बार 2014 में भारत में लॉन्च किया गया था और पिछले सात वर्षों में 5.9 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ, यह मारुति सुजुकी की एक शानदार प्रदर्शन वाली कार रही है। नई सेलेरियो ऐसे समय में कामयाब होना चाह रही है जब भारतीय कार खरीदार छोटे वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मारुति सुजुकी नई सेलेरियो के साथ खासतौर पर युवा ग्राहकों को लुभाना चाह रही है। हालांकि यह कार एक बार फिर खरीदारों के बड़े वर्ग का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है।

नई सेलेरियो के लॉन्च के मौके पर, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा, कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने महामारी के कारण एक अभूतपूर्व बदलाव देखा है जिसने व्यक्तिगत गतिशीलता की जरूरत को विशेष प्रोत्साहन दिया है। भारत मुख्य रूप से एक छोटी कारों का बाजार है, जिसमें कुल यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 46 प्रतिशत हिस्सेदारी हैचबैक कारों की है।
विज्ञापन

3 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
कीमत
मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत वेरिएंट के आधार पर 4.99 लाख रुपये और 6.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच आती है। यह हैचबैक सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

2021 मारुति सुजुकी सेलेरियो की वेरिएंट्स के आधार पर कीमतें - 
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
LXI MT 4.99 लाख
VXI MT 5.63 लाख
VXI AMT 6.13 लाख
ZXI MT 5.94 लाख
ZXI AMT 6.44 लाख
ZXI+ MT 6.44 लाख
ZXI+ AMT 6.94 लाख

ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। 

4 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नया इंजन और पावर
मारुति सुजुकी सेलेरियो में अब नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार का यह भी दावा है कि नया इंजन सभी वेरिएंट्स में CO2 उत्सर्जन को 19 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है। इसमें कूल्ड EGR, ऑटो टेंशनर और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्यादा माइलेज
कंपनी का दावा है कि सेलेरियो के पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 23 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। नई सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के साथ देश में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल पेट्रोल कार होने का दावा करती है।
विज्ञापन

6 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
पहले से बड़ी हुई सेलेरियो
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो अब मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसका इस्तेमाल मारुति अपने अन्य हैचबैक वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो में करती है। नई सेलेरियो अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है और इसकी लंबाई 3,695 mm, चौड़ाई 1,655 mm, ऊंचाई 1,555 mm और व्हीलबेस 2,435 mm है। इसकी लंबाई और ऊंचाई आउटगोइंग मॉडल के जितनी ही है, लेकिन नया मॉडल 55 mm चौड़ा है, जबकि व्हीलबेस 10 mm ज्यादा लंबा है। नई सेलेरियो का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है, जो पहले से 5mm ज्यादा है। 
विज्ञापन

7 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
नया लुक, डिजाइन और कलर
डिजाइन के मामले में भी नई सेलेरियो पुराने मॉडल से पूरी तरह हटकर है। फर्स्ट-जेनरेशन सेलेरियो के स्क्वैरिश और एंगुलर डिजाइन को स्मूद फ्लोइंग कर्व्स और अधिक गोल डिजाइन से बदल दिया गया है। कार का फ्रंट लुक अंडाकार दिखने वाले हेडलैम्प्स से खास दिखता है, जिसमें एक नए डिजाइन किए गए ग्रिल में क्रोम स्ट्रिप दी गई है। फ्रंट बंपर अच्छी तरह से तराशा गया है, जिसमें ब्लैक कंट्रास्ट ट्रिम और गोल फॉग लैंप मिलते हैं। 

प्रोफाइल में, नई सेलेरियो में बॉडी कलर्ड विंग और लिफ्ट-टाइप डोर हैंडल हैं, जो आउटगोइंग मॉडल पर देखे गए पुल-टाइप के अलग हैं। इसमें एक बड़ा ग्लास हाउस और एक पतला रूफलाइन भी है। खासतौर पर, नई सेलेरियो के उच्च वेरिएंट में डार्क 15-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। रियर प्रोफाइल तुलनात्मक रूप से सरल है, जिसमें गोल टेल-लैंप और बेहतर कंटूर वाला बंपर है। मारुति सेलेरियो 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्टेनिंग ग्रे, सॉलिड फायर रेड, स्पीडी ब्लू और कैफीन ब्राउन रंग शामिल हैं।
 

8 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
सेलेरियो अब पहले से ज्यादा स्पेस का वादा करती है। कार में नए फीचर्स जैसे फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़े टैब जैसी इंफोटेनमेंट स्क्रीन से लैस है। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन है। 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। हालांकि सीट और अपहोल्स्ट्री मैटेरियल बेसिक हैं। 
 

9 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS और ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिटिव डोर लॉक और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर, नई सेलेरियो 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। मारुति सुजुकी का दावा है कि नई सेलेरियो फ्रंटल ऑफसेट, साइड क्रैश और पैदल यात्री सुरक्षा जैसे सभी भारतीय सुरक्षा नियमों की अनुपालन करती है।
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
मुकाबला
2021 मारुति सेलेरियो भारतीय कार बाजार में एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में रेनो क्विड, ह्यूंदै सैंट्रो और टाटा टियागो जैसी कारों को टक्कर देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें