ADAS system
- फोटो : mg motor
ADAS टेक्नोलॉजी
कई गाड़ियों में अब एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम देखने को मिल रहा है। एमजी ग्लॉस्टर में ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ लेवल 1 ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी दी गई है। ग्लॉस्टर पहली कार है, जिसमें ऑटोमैटेड कॉलिजन असिस्टेंस सिस्टम, ड्राइवर फटीग सिस्टम, ऑटोमेटेड इमरजेंसी ब्रेक्स के साथ लेन असिस्टेंस फीचर मिलता है। हालांकि अभी ये सिस्टम केवल महंगी कारों में ही आ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी सस्ती होगी, कम कीमत वाली कारों में भी ये ट्रेंड देखने को मिलेगा।