फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में लॉन्च हो सकती है 2020 Honda City, पहली बार इन अनोखे फीचर्स से होगी लैस!

Wed, 11 Mar 2020 11:46 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2020 honda city India - फोटो : Social Media
पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी भारतीय बाजार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई होंडा सिटी अगले महीने अप्रैल में पेश हो सकती है। इसकी वजह है कि 2020 की दूसरी तिमाही में Hyundai Verna और Toyota Corolla के लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं न्यू जेनरेशन होंडा सिटी में क्या होगा खास....
 
विज्ञापन

2 of 6
Honda City 2020 Launch - फोटो : Social Media

लंबाई पहले से ज्यादा

नई होंडा सिटी में कुछ ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे, जो इस सेगमेंट की कार में पहली बार मिलेंगे। इन फीचर्स, को अलग-अलग वेरियंट्स में पेश किया जाएगा। खास बात यह होगी कि होंडा सिटी को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा। वहीं यह बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन में भी आएगी। नई होंडा सिटी मौजूदा सिटी से लंबी होगी। इसकी लंबाई 4533 एमएम होगी। वहीं ऊंचाई 28 एमएम और व्हीलबेस 11 एमएम कम है।
विज्ञापन

3 of 6
2020 honda city Interior - फोटो : Social Media

मिलेंगे ये खास फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरियंट्स में उतारा जा सकता है। माना जा रही है कि भारत में पेश होने वाली दिखने में थाईलैंड में पेश हुई सिटी जैसी होगी, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था। नई होंडा सिटी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, अमेजन एलेक्सा एनेबल्ड टेलेमैटिक्स जैसे फीचर पहली बार मिलेंगे।

इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, वीएसए, 4 एयरबैग्स, 5-हेडरेस्ट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे। थाईलैंड में लॉन्च हुई होंडा सिटी में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, स्लीक एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स, इलुमीनेशऩ के साथ मल्टी इन्फॉरमेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एयरकंडीशनिंग सिस्टम दिये गए हैं।
 

4 of 6
2020 Honda City Rear - फोटो : Social Media

नया इंजन पहले से कम करेगा नॉयज

इंजन की बात करें, तो नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी में 1.5 लीटर DOHC VTEC पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन को मॉडिफाई किया गया है। वहीं यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स भी मिलेगा। संभावना है कि इसमें माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर का i-DTEC मोटर मिलेगी, जो सीवीटी के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा सिटी का एनवीएच लेवल (नॉयज, वाइब्रेशऩ और हार्शनेस) स्तर मौजूदा सिटी से बेहतर है।  
विज्ञापन

5 of 6
Honda City 2020 RS - फोटो : Social Media

थाईलैंड में लॉन्च सिटी में टर्बो इंजन

हालांकि थाईलैंड में लॉन्च सिटी में 1.0 लीटर का VTEC टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 122 पीएस की पावर देता है। होंडा का दावा है कि नया इंजन पहले के मुकाबले बढ़िया परफॉरमेंस देता है। होंडा का दावा है कि नए इंजन की मोटर 1.8 लीटर यूनिट के बराबर पावर देती है। साथ ही, नया टर्बोइंजन 23.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda City - फोटो : सांकेतिक

मिल रहा है कि 72 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

हालंकि नई पीढ़ी की होंडा सिटी 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन आता है, जो 119 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ आता है। कंपनी पुरानी बीएस6 होंडा सिटी पर जबरदस्त 72 हजार रुपय़े तक का डिस्काउंट भी दे रही है। जिसमें 37 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये से 14.31 लाख रुपये तक है।                
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें