फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों से आपकी कार नहीं दिखेगी भद्दी, ये जरूरी टिप्स रखेंगे खूबसूरती बरकरार!

Mon, 09 Mar 2020 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Holi Colors on Car - फोटो : Social Media
रंगों का त्योहार होली भाईचारे का उत्सव है, जो सभी दूरियां मिटा देता है, द्वेष और आपसी मनमुटाव को भुला कर गले मिलने का पर्व है। लेकिन अगर आपकी प्यारी कार पर रंग लग जाए तो रंग में भंग पड़ जाता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स के बारे में जो आपकी कार को भद्दा दिखने से तो बचाएंगे ही, साथ ही आपके त्योहार के जोश को भी दोगुना करेंगे...
 
विज्ञापन

2 of 6
Car Park - फोटो : सांकेतिक

सुरक्षित पार्किंग प्लेस

अगर आपके पास पार्किंग की कोई समस्या नहीं है, तो कार को सुरक्षित जगह पर पार्क करे दें। अगर आपकी कार सड़क किनारे या किसी खुली जगह पर पार्क होती है, तो उसे कवर से ढक दें। कार के एक्सटीरियर को बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media

वैक्स पॉलिश

कार को रंगों के असर से बचाने का तरीका है कि होली से पहले ही कार पर वैक्स पॉलिश लगा दें। पॉलिश लगाने से पहले कार को अच्छे से धो लें, उसके बाद बॉडी पर वैक्स पॉलिश लगाएं। कार को इसका फायदा यह मिलेगा कि कार के ऊपर वैक्स की महीन परत बन जाएगी, जो रंगों से पेंट की रक्षा करेगी। वहीं अल्ट्रावॉयलेट किरणों से भी यह कोटिंग बचाएगी।
 

4 of 6
Car Chrome door handles - फोटो : Social Media

क्लिंग फिल्म या फूड रैप का इस्तेमाल

पानी से कार के क्रोम के हिस्से खराब जाते हैं। इन्हें बचाने का सबसे उपाय यह है कि इनके ऊपर क्लिंग फिल्म या एलुमीनियम फॉयल लगा सकते हैं। पानी कार के क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और फ्रंट ग्रिल को खराब कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Car Steering - फोटो : Social Media

इंटीरियर को कैसे बचाएं

अगर आप होली पर कार को इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो इंटीरियर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हो सके तो बड़ा साइज के पॉलीथिन बैग्स के कार के हैडरेस्ट और बैकरेस्ट को कवर कर दें। अगर यह संभव नहीं है, तो पुराने तौलिये, पर्दे भी सीट पर लपेट सकते हैं। वहीं डोर हैंडल्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर क्लिंग फिल्म जरूर लगा दें।

लेदर सीट्स के लिए

अगर आपकी कार में लेदर सीटें हैं, तो वक्त-वक्त पर लेदर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें। इससे रंग सीटों पर नहीं चढ़ पाएगा, साथ ही इससे सीटों की उम्र भी बढ़ेगी। वहीं फैब्रिक अपहोलस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए इसे कवर कर दें।

डेशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्सों को बचाने के लिए उन पर वैक्स या तेल की एक हल्की सी लेयर लगा दें। इसे उन पर रंग नहीं चढ़ेगा, वहीं शैंपू और ब्रश का इस्तेमाल करके इस परत को हटाया जा सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
car Holi

कैसे छुड़ाएं रंग

अगर इस के बावजूद आपकी कार पर रंग लग जाता है तो परेशान न हों।
 
  • गाड़ी को धोने व धुलवाने से पहले इस पर पानी डाल दें जिससे इससे कलर थोड़ा गीला हो जाएगा और इसके बाद जब आप इसे धोएंगे तो यह जल्द साफ हो जाएगी।
  • कार को डिटरजेंट सा फिर कपड़े धोने वाले साबुन से धोने की बजाय कार शैंपू का इस्तेमाल करें, क्योंकि डिटरजेंट व साबुन काफी तेज होते हैं और इससे गाड़ी का पेंट उतरने का डर रहता है।
  • कार धोते समय सिर्फ सूती कपड़े का ही प्रयोग ही करें कभी भी कपड़े धोने वाले ब्रश को इस पर न रगड़ें।
  • अगर गाड़ी का रंग पहली वाश में नहीं जाता है, तो कोई बात नहीं उससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है दो-तीन वाश में गाड़ी अपने आप साफ हो जाएगी।
  • अगर रंग के धब्बे हट गए हैं, धोने और सूखने के बाद वैक्स पॉलिश लगा दें, ताकि पेंट बचा रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें