हर व्यक्ति के जन्म के समय, तिथि और नक्षत्र के आधार पर उसकी राशि का निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों के आधार पर उनके जातकों के स्वभाव भी प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र में कुल बारह राशियां बताई गई हैं, जिनमें से चार राशि वाले जातकों को बहुत ही विश्वासपात्र माना गया है। माना जाता है कि इन लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास किया जा सकता है। ये लोग बहुत ही अच्छे दोस्त साबित होते हैं और समय पड़ने पर कभी भी धोखा नहीं देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशियां।