फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: पौधे लगाने से भी बदलता है भाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए राशि के अनुसार लगाएं पौधे

Sat, 05 Jun 2021 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
05 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में आदिकाल से ही पेड़-पौधों की पूजा और इनके लिए उपवास रखने की परंपरा है। हिंदू पंचांग के अनुसार कई व्रत और त्योहार पेड़-पौधों की विशेष रूप से पूजा के प्रति समर्पित है। हिंदू धर्म में वृक्षों को देवी-देवता के रूप में पूजने की परंपरा सदियों से आज भी निभाई जा रही है। हिंदू धर्म में लगभग हर त्योहार में देवी-देवताओं की पूजा आराधना के साथ पेड़ पौधों की भी भक्ति भाव से साथ पूजा जाता है। इससे पीछे प्रकृति के संरक्षण का संदेश होता है। वृक्ष ही ऐसी सम्पदा है जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की राशि किसी न किसी वृक्ष का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए व्यक्ति के राशिनुसार पेड़ लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं वास्तु में पौधे रोपण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह देखने को मिलता है। आइए जानते हैं राशिनुसार कौन से पौधे लगाने से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

 
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी खैर,नीम और बरगद का पेड़ लगाना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
राशि
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गूलर, चमेली, मोगरा, नीबू, लताएं और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।

4 of 8
मिथुन
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के  स्वामी बुध होते हैं। अतः इस राशि के जातकों के किए आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाब के पौधे लगाना शुभ होगा।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि से संबंधित लोगों को पलाश, सफ़ेद और पिंक गुलाब, चांदनी, मोगरा और गेंदा के पौधे लगाना उत्तम है।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं ।अतः इस राशि वाले लोगों को अपामार्ग, लाल गुलाब, लाल गेंदा,नीम, गुड़हल और लाल चन्दन का पेड़ लगाना फलदाई है।
विज्ञापन

7 of 8
राशि
धनु और मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के इस राशि के जातकों को पीपल, बरगद, पपीता और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मकर एवं कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं। जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को शनि देव का प्रिय पेड़ शमी, तुलसी, पीपल, सतावर और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें