फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2021: आज मीन राशि में शुक्र के गोचर से इन्हें होगा जमकर लाभ, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Wed, 17 Mar 2021 03:45 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर 2021 - फोटो : Pixabay
आज शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 10 अप्रैल 2021 तक गोचर करेंगे उसके बाद ये मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में शुक्र देव उच्च के माने जाते हैं। हालांकि इस समय शुक्र अस्त चल रहे हैं इसलिए ये बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहेंगे। लेकिन इस दौरान पांच राशियों को बहुत ही जबरदस्त परिणाम मिलेंगे। ये राशियां इस प्रकार हैं-  
विज्ञापन

2 of 6
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन: कार्यक्षेत्र में होगा विस्तार
कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। राशि से कर्मभाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें या किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क: भाग्य में होगी उन्नति
इस अवधि में आपकी भाग्योन्नति होगी और आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। राशि से भाग्यभाव में गोचर करते हुए शुक्र के शुभफलस्वरुप धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति का अच्छा अवसर रहेगा।

4 of 6
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या: बढ़ेगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा
आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, विवाह का निर्णय करना चाह रहे हों तो अवसर है,ससुराल पक्ष से सहयोग के योग। सरकारी विभागों अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक: प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी सफलता
विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति भी मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में कुछ उदासीनता रहेगी किंतु नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मीन: मिलेंगे अप्रत्याशित शुभ परिणाम
इस अवधि में आपको कई तरह के अप्रत्याशित शुभ परिणाम मिलेंगे। काफी दिनों से लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे। अपनी कार्यकुशलता एवं कुशल नेतृत्व शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अवसर बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें