फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2021: 4 मई को शुक्र के गोचर से इन सात राशियों के भौतिक सुख-संसाधनों में होगी वृद्धि

Sat, 01 May 2021 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शुक्र का राशि परिवर्तन 2021 - फोटो : Pixabay
Venus transit in Taurus May 2021: समस्त प्रकार के भौतिक सुखों के कारक शुक्र देव 4 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। ये मेष राशि से अपनी स्वराशि वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 29 मई तक स्थित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रदेव को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में शुक्र के आने से इन छह राशियों के जातकों को बहुत ही शानदार परिणाम मिलेंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
राशि
मेष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग। भाषा शैली मधुर तथा व्यवहार उत्तम कोटि का रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाईं आंख की बीमारी से बचें।
विज्ञापन

3 of 7
राशि
वृषभ राशि: यह गोचर हो सकता है आपके लिए वरदान
यह गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग हैं।

4 of 7
राशि
कर्क राशि: आय के साधनों में होगी वृद्धि
आय के साधन बढ़ेगें। बड़े भाइयों से सहयोग की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में भी उन्नति होगी इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दें। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
राशि
सिंह राशि: कार्य-व्यापार में होगी उन्नति
कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
राशि
कन्या राशि: भाग्योन्नति के बनेंगे योग
गोचर के दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों एवं अनाथालय आदि में दान पुण्य भी करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशि
मकर राशि: संतान प्राप्ति के बनेंगे योग
विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधित चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें