स्वास्तिक
शुभ हो प्रवेश द्वार
वास्तु के अनुसार सबसे पहले सकारात्मक ऊर्जा घर के मुख्य दरवाजे से ही प्रवेश करती है। वास्तु में प्रवेश द्वार को बहुत अहम माना गया है। यह घर का आइना होता है,इसे हमेशा साफ़-सुथरा रखें। मुख्य दरवाजे पर शुभ प्रतीक चिह्न जैसे स्वास्तिक, ॐ, कलश, पवनघंटी, शंख, मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जी लगाना शुभकारक रहता है।