ज्यादातर घरों में पूर्वजों की तस्वीरे लगी होती हैं। लोग याद के तौर पर या फिर जिनके माता-पिता दादा-दादी स्वर्ग सिधार जाते हैं, उनका आशीर्वाद लेने के लिए घर में पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं। पूर्वजों की तस्वीर घर में रखना सही रहता है, लेकिन उनकी तस्वीरों को रखते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियां हो सकती हैं। जानते हैं कि घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।