Morpankh ka Paudha: मोरपंखी का पौधा अपनी मनमोहक पत्तियों के कारण घरों और ऑफिसों में काफी लोकप्रिय है। इसकी पत्तियां मोर के पंखों की तरह दिखती हैं, जिसकी वजह से इसका नाम मोरपंखी का पौधा कहा जाता है। मगर इसकी खूबसूरती के अलावा, यह पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार कई शुभ फल भी देता है। वास्तु शास्त्र में पौधों को बहुत महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि कुछ खास पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। इनमें से एक पौधा है मोरपंखी का पौधा। मोरपंखी का पौधा न केवल घर को सुंदर बनाता है बल्कि वास्तु दोष को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं कि मोरपंखी का पौधा कहाँ लगाना चाहिए और इससे क्या फायदे होते हैं।