फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किस दिन पहनने चाहिए किस रंग के कपड़े और क्यों ?

Sun, 06 Sep 2020 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार रंगों के साथ हमारा अटूट नाता है। रंग हमारी भावनाओं को दर्शाते हैं और हर रंग का हमारे मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध होता है। कुछ रंग हमें उत्तेजित करते हैं, कुछ क्रोधित करते हैं और कुछ रंग हमें शांति व ख़ुशी देने में मदद करते हैं। शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए रंगों का सही संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है। हर ग्रह का अपना एक अलग रंग है जो हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है, रंगों के सही प्रयोग से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। क्या आप जानते है कि सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी रंग से जुड़ा हुआ है यही वजह कि प्रत्येक वार के हिसाब से रंग पहनना हमारे लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
shiv temple
सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है एवं इस दिन का संबंध चंद्र ग्रह से है। इस दिन सफ़ेद या हल्के रंग के कपडे पहनना बेहद शुभ माना गया है। सफ़ेद रंग शांति,पावनता और सादगी को दर्शाता है।इस रंग के प्रयोग से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है एवं कुंडली में चंद्रमा से जुडी बाधाएं दूर होती है।मन की एकाग्रता व शांति के लिए यह रंग सर्वोपरि माना गया है।
विज्ञापन

3 of 8
hanuman
मंगलवार
मंगलवार मारुतिनंदन श्री हनुमानजी का दिन होता है व इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल,केसरिया,सिंदूरी इन रंगों का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिषीय आधार पर इन रंगों को देखें तो इस रंगों से भूमि,भवन,साहस,पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते है। मंगलवार को इन रंगों के कपडे पहनने से उत्साह और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। लाल रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागन स्त्रियां शुभ अवसरों पर इस रंग को अधिक पहनती हैं।

4 of 8
बुधवार
बुधवार का दिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश का माना जाता है,गणेशजी को दूर्वा सर्वाधिक प्रिय है। इस दिन के स्वामी बुध ग्रह है। इस दिन हरे रंग के प्रयोग से बुध की कृपा बनी रहती है। हरा रंग,खुशहाली,समृद्धि,उत्कर्ष,प्रेम,दया,पावनता,पारदर्शिता का प्रतीक है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
jupiter
वृहस्पतिवार
गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना है एवं इस दिन के स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को धन,सम्पन्नता,ऐश्वर्य,ज्ञान और संतान का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। पीला रंग अहिंसा,प्रेम,आनंद और ज्ञान का प्रतीक है। श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है। यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखारता ही है,साथ ही इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति भी प्रसंन होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
durga - फोटो : ani
शुक्रवार
शुक्रवार का दिन जगत जननी माँ दुर्गा, धन की देवी लक्ष्मी और अन्य देवियों का माना जाता है एवं इस दिन का ग्रहस्वामी शुक्र ग्रह है। लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है यही कारण है कि देवियों को लाल वस्त्र अधिक प्रिय हैं। इसलिए शक्ति पूजा में अनार,गुड़हल के पुष्प,लाल वस्त्र इत्यादि लाल रंग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। सुहागन महिलाओं के लिए इस दिन सिंदूर लगाना भी शुभ माना गया है।
विज्ञापन

7 of 8
shani dev
शनिवार
शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव का माना जाता है एवं इस दिन के ग्रह स्वामी शनि ग्रह हैं। इस दिन काला,नीला,गहरा भूरा,डार्क जामुनी रंग पहनने से शनिदेव की बराबर कृपा बनी रहती है व ये रंग पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। नीला रंग साफ़-सुथरा निष्पापी,पारदर्शी,करुणामय,उच्च विचार होने का सूचक है। नीला रंग श्री विष्णु,श्री राम,श्री कृष्ण,श्री महादेव के शरीर का है। नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण और भाव को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन

8 of 8
surya puja
रविवार
रविवार का दिन भगवान भैरव और सूर्य देव का माना जाता है एवं इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह, जो ग्रहों के राजा हैं। इस दिन गुलाबी, सुनहरा,नारंगी,लाल रंग के वस्त्र धारण करने से चेहरे पर तेज और जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है साथ ही सूर्यदेव की भी असीम कृपा बरसती है। ये रंग ज्ञान,ऊर्जा,शक्ति,प्रेम और आनंद के प्रतीक है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें